एक्सप्लोरर

बीफ पार्टी करने पर IIT मद्रास में PhD छात्र की पिटाई, BJP-RSS के छात्र संगठन ABVP पर आरोप

चेन्नई: आईआईटी मद्रास में 'बीफ फेस्ट' आयोजित करने वाले छात्र की कल जमकर पिटाई की गई है. सूरज नाम के छात्र को पीटने का आरोप बीजेपी और आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के छात्रों पर लग रहा है. सूरज नाम का शख्स मद्रास में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा है. कल इन्हें इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इनकी आंखों के पास गंभीर चोटें आई. सूरज का कसूर ये है कि वो 29 मई को आईआईटी मद्रास में बीफ पार्टी के मुख्य आयोजकों में से एक थे. सूरज की पिटाई के खिलफ कल रात आईआईटी के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. बीफ पार्टी करने पर IIT मद्रास में PhD छात्र की पिटाई, BJP-RSS के छात्र संगठन ABVP पर आरोप केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं छात्र सूरज आईआईटी मद्रास में अंबेडकर पेरियार स्टडी सर्किल से जुड़े हैं. रविवार को आईआईटी मद्रास में करीब 80 छात्रों के समूह ने कैंपस में 'बीफ फेस्ट' का आयोजन किया था. इन छात्रों का कहना था कि सरकार खाने की आजादी छीन रही है. इन्होंने केंद्र सरकार के पशु बिक्री बैन के विरोध में यह फेस्ट आयोजित किया था. सूरज के दोस्तों का आरोप है कि इस वजह से एबीवीपी के छात्रों ने सूरज की ये हालत की है. बीफ पार्टी करने पर IIT मद्रास में PhD छात्र की पिटाई, BJP-RSS के छात्र संगठन ABVP पर आरोप चेन्नई पुलिस ने कल की हिंसा के खिलाफ सूरज और मनीश नाम के छात्र पर केस दर्ज किया है. वहीं आईआईटी मद्रास ने दोनों छात्रों के खिलाफ जांच बिठाई है. आईआईटी का कहना है कि जांच के बाद दोनों छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. चूंकि सूरज केरल से ताल्लुक रखते हैं इसलिए इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी कूद गए हैं. उनका कहना है, ‘’ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिर्फ बीफ खाने की वजह से एक जवान आदमी की आंखों को चोट पहुंचाई गई है. हमारा संविधान हर किसी को ये इजाजत देता है कि वो अपनी मर्जी से जो खाना चाहे वो खा सकता है. इसके खिलाफ असहिष्णुता संविधान के खिलाफ असहिष्णुता है. मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से इस घटना पर उचित कार्रवाई की मांग करूंगा.’’ साफ है कि ये मामला अब यहीं शांत नहीं होनेवाला. इस मामले पर राजनीति गर्म हो चुकी है इसलिए बात दूर तलक जाना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget