एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Heavy Rains: चेन्नई में 6 साल बाद फिर भारी बारिश, PM मोदी ने तमिलनाडु के CM स्टालिन से की बात, दिया मदद का भरोसा 

Tamil Nadu Heavy Rains: अत्यधिक बारिश से छह साल पहले तबाही झेल चुके चेन्नई में पिछली रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या पैदा हो गई है

Tamil Nadu Heavy Rains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में चेन्नई समेत कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद रविवार को वहां के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बातचीत की. पीएम मोदी ने स्टालिन को बचाव एवं राहत कार्य में केंद्र से सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया. रातभर भारी बारिश होने से चेन्नई और उसके उपनगरों में जलजमाव हो गया है और प्रशासन ने प्राथमिक बाढ़ अलर्ट जारी किया है क्योंकि शहर के तीन जलाशयों को अतिरिक्त पानी को बहाने के लिए चरणबद्ध तरीके से खोला गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम के स्टालिन से बाचतीत की और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की. बचाव एवं राहत कार्य में केंद्र से सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया. मैं सभी के कल्याण एवं सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं.’’

चेन्नई में छह साल बाद फिर भारी बारिश

अत्यधिक बारिश से छह साल पहले तबाही झेल चुके चेन्नई में पिछली रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और रविवार को निचले क्षेत्रों में स्थित मकानों में पानी घुस गया. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में उत्तरी-पूर्वी मॉनसून की शुरुआत से ही तमिलनाडु और पुडुचेरी में करीब 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है.

शनिवार की सुबह से चेन्नई और चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर जिलों के उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश पूरी रात होती रही और रविवार सुबह तक जारी रही. यह हाल के वर्षों में हुई सबसे मूसलाधार बारिश है.

मौसम विभाग के उपनिदेशक एस बालाचन्द्रन ने कहा कि अभी तक सबसे ज्यादा 45 सेंटीमीटर बारिश 1976 में हुई. उसके बाद 1985 में चेन्नई में दो अलग-अलग दिनों में 23 और 33 सेंटीमीटर बारिश हुई. छह साल पहले 2015 में शहर में 25 सेंटीमीटर बारिश हुई थी और फिलहाल शहर में लगभग इतनी ही बारिश हो चुकी है.

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा, ट्वीट कर पूछा- कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget