एक्सप्लोरर

TN Exit Poll 2021: तमिलनाडु में पलानीस्वामी की गई कुर्सी! बन रही DMK की सरकार, जानें किसको कितना मिला वोट शेयर

एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में डीएमके गठबंधन को 46.7 फीसदी वोट शेयर मिलें हैं.जबकि दूसरी तरफ एआईडीएमके गठबंधन सिर्फ 35 फीसदी वोट ही मिल पाए.

तमिलनाडु में एग्जिट पोल के हिसाब से 2021 विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके गठबंधन को करारी शिकस्त मिलने जा रही है. सत्ताधारी गठबंधन राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 58-70 सीट पर रह जाएगा जबकि दूसरी तरफ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 160-172 सीटें आ सकती है. राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होगी. ऐसे में निश्चित तौर पर एबीपी एग्जिट पोल के हिसाब से एमके स्टालिन का अगुवाई में सरकार बनने जा रही है.

किसको कितना वोट प्रतिशत?

अब आइये देखते हैं कि तमिलनाडु में आखिर किसको कितने फीसदी वोट हासिल हुआ और क्यों एआईएडीएमके गठबंधन सत्ता से दूर रह गया. एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में डीएमके गठबंधन को 46.7 फीसदी वोट शेयर मिलें हैं. जबकि दूसरी तरफ एआईडीएमके गठबंधन सिर्फ 35 फीसदी वोट ही मिल पाए. तो वहीं टीटीवी दिनाकरण की अगुवाई वाली एएमएमके को 3.8 फीसदी और अन्य को 14.5 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है.

किसको कितना वोट शेयर का नुकसान?  

पिछली बार यानी 2016 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके को 38.8 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था. ऐसे में इस बार उसे 7.9 फीसदी वोट शेयर अधिक मिलने जा रहा है. जबकि, एआईएडीएमके को पिछले चुनाव में 43.7 फीसदी वोट मिला था, ऐसे में उसे एग्जिट पोल के हिसाब से 8.7 फीसदी वोट शेयर का नुकसान होने जा रहा है.

बात अगर अन्य की करें तो उसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पिछली बार 17.5 फीसदी वोट शेयर मिला था जबकि इस बार अन्य को वोट शेयर में 3 फीसदी का घाटा हो रहा है.

   

तमिलनाडु चुनाव में किसका किससे गठबंधन?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपने खेमे को मजबूत करने के लिए गठबंधन कर राज्य के सियासी मैंदान में उतरी थीं. राज्य में जहां एक तरफ एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. एआईडीएमके-बीजेपी गठबंधन के साथ है- पीएमके, टीएमएमके, पीडीके, एआईएमएमके, पीटीएमके, पीबीके, एमआरएमके और टीएमसी.

 तो वहीं दूसरी तरफ डीएमके के साथ कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, एमडीएमके, केएमडीके, आईयूएमएल, एमएमके, टीवीके, एटीपी और एआईएफबी चुनाव मैदान में थी.

जबकि, कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के साथ एआईएसएमके, आईजेके और टीएमजेके चुनावी मैदान जीतने के लिए साथ आई थी. इसके साथ ही टीटीवी दिनाकर की पार्टी एएमएमके के साथ असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, डीएमडीके और एसडीपीआई मैदान की बाजी मारने उतरी थीं. तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

[नोट: बंगाल में 8 चरणों के लिए वोटिंग आज खत्म हुआ जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हुई थी. एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में 1 लाख 88 हजार 473 मतदाताओं से राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 85 हजार वोट शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 फीसदी है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget