एक्सप्लोरर

3 बार मुख्यमंत्री रहे, 11 बार पेश किया राज्य का बजट, अब इस दिग्गज के सामने है पहचान बचाने का संकट

Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से 2022 में निष्कासित कर दिए गए पनीरसेल्वम राज्य की रामनाथपुरम लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीसेल्वम के लिए लोकसभा चुनाव 2024 राज्य में राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए अहम है और इस नाजुक राजनीतिक स्थिति से निकलने के लिए वह काफी हद तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्भर हैं.

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से 2022 में निष्कासित कर दिए गए पनीरसेल्वम राज्य की रामनाथपुरम लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. भाजपा उन्हें समर्थन दे रही है. वह ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं जिसमें उन्हें राज्य में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, अन्यथा वह राज्य की राजनीति में अप्रासंगिक हो जाएंगे.

टी तमिलसेल्वन ने थेनी से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

थेनी लोकसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) उम्मीदवार टी. तमिलसेल्वन ने पनीरसेल्वम को ताकत दिखाने के लिए थेनी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. पनीरसेल्वम फिलहाल थेनी जिले की बोडिनायक्कनूर सीट से विधायक हैं. उन्होंने ‘अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगा कैडर्स राइट रिट्रीवल ऑर्गनाइजेशन’ का गठन किया है.

अन्नाद्रमुक चीफ ईके पलानीस्वामी संग हुआ था सत्ता संघर्ष

अन्नाद्रमुक के प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी के साथ सत्ता संघर्ष के चलते पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों को जुलाई 2022 में पार्टी की आम परिषद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था और अदालतों ने इस फैसले को सही ठहराया है. हाल में मद्रास उच्च न्यायालय ने उन्हें पार्टी के ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न, आधिकारिक झंडे और लेटरहेड का इस्तेमाल करने से रोक दिया.

तमिलनाडु में BJP ने किसे दी कितनी सीटें? जानिए

पनीरसेल्वम को भाजपा ने एक सीट दी है जबकि न्यू जस्टिस पार्टी, इंधिया जननायगा काची, इंधिया मक्कल कालवी मुनेत्र कषगम और तमिल मक्कल मुनेत्र कषगम जैसे दलों को भी एक ही सीट दी गई है. इनमें से चार दल 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के ‘कमल’ के चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा से बात पर निष्कासित नेता की हुई थी आलोचना

अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता की भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान सिर्फ एक सीट हासिल करने पर आलोचना हो रही है जबकि भाजपा ने टी टी वी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम और जी के वासन की तमिल मनीला कांग्रेस को क्रमशः दो और तीन सीट दी हैं.

"अच्छे नेता हैं पन्नीरसेल्वम पर दुर्दशा के लिए वही जिम्मेदार"

रामनाथपुरम सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के पनीरसेल्वम के फैसले के बारे में पूछे जाने पर अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम से विधायक वी वी राजन चेलप्पा ने कहा, ‘‘पन्नीरसेल्वम एक अच्छे नेता हैं लेकिन दुर्दशा के लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं. उसके गलत कार्य ही उनके दुख का कारण हैं.” उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक उम्मीदवार पी जयपेरुमल की जीत की काफी संभावना है.

DMK ने सहयोगी IUML को दी यह सीट, के नवास कानी मैदान में 

सत्तारूढ़ द्रमुक ने यह सीट सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को आवंटित की है, जिसने अपने मौजूदा सांसद के. नवास कानी को फिर से मैदान में उतारा है. भाजपा भी यहां सक्रिय है, लेकिन जाति समीकरण द्रमुक गठबंधन के पक्ष में झुक सकता है.

यह भी पढ़ेंः कविता और केजरीवाल का हो सकता है आमना-सामना, शराब नीति केस में ED करेगी दोनों से पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कही देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कही देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget