एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: कविता और केजरीवाल का हो सकता है आमना-सामना, शराब नीति केस में ED करेगी दोनों से पूछताछ

Delhi Excise Policy Case News: बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, तब से ही वह ईडी की हिरासत में हैं.

Arvind Kejriwal ED Custody: दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता की रविवार (24 मार्च) को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने के. कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था, जबकि केजरीवाल को शराब नीति केस में गुरुवार को अरेस्ट किया गया. ईडी की टीम अब दोनों लोगों को आमने-सामने बैठाकर इस घोटाले से जुड़े सवाल पूछने वाली है. 

दरअसल, कल के. कविता की रिमांड खत्म हो गई थी, जिसके बाद ईडी ने बीआरएस नेता को अदालत में पेश किया था. जांच एजेंसी ने कविता की 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी. हालांकि, अदालत से ईडी को के. कविता की 3 दिन की रिमांड मिल गई. ईडी ने अदालत को बताया कि कविता से अभी पूछताछ जरूरी है. उनका आमना सामना कुछ लोगों से करवाना है. माना जा रहा है कि आज केजरीवाल और कविता का आमना-सामना करवाया जाएगा.

आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ED

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि मोबाइल का डेटा डिलीट किया गया है. इसे लेकर जो फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी, उस सिलसिले में भी के. कविता से पूछताछ करनी है. ईडी के सूत्रों की मानें तो कविता और केजरीवाल से एक ही जैसे सवाल अलग-अलग बैठाकर किए जाएंगे.

दिए गए जवाबों में विरोधाभास मिलने पर दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी. ईडी की जांच में सामने आया था कि बीआरएस नेता के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं तक 100 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान हुआ था.

28 मार्च तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन पहले से ही हिरासत में हैं. इस मामले में अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहने वाले हैं, जहां उनसे जांच एजेंसी पूछताछ करने वाली है. ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. हालांकि, उन्हें अदालत से कोई राहत नहीं मिली है और कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. 

कविता पर क्या आरोप हैं?

वहीं, बीआरएस नेता कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. ईडी का आरोप है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं, जिसने 2021-22 के लिए शराब नीति के तहत शराब कारोबार के लाइसेंस के एवज में दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. कविता 15 मार्च से ही ईडी की हिरासत में हैं. शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने उनकी हिरासत को 26 मार्च तक बढ़ा दिया. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: क्या है शराब घोटाला और ईडी ने किन आरोपों के तहत अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget