एक्सप्लोरर

तमिलनाडु बीजेपी राज्य सचिव की गिरफ्तारी के बाद अन्नामलाई का स्टालिन पर हमला, कहा- 'यह निरंकुश नेता की निशानी है'

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने इसे निंदनीय बताया है.

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या को चेन्नई में शुक्रवार (16 जून) रात साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, सूर्या ने हाल ही में मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई. एसजी सूर्या की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने इसे निंदनीय बताया और इसको लेकर बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट भी किया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामालाई ने ट्वीट करते हुए लिखा ''बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी को बेहद निंदनीय है. उनकी केवल यह गलती थी कि उन्होंने कम्युनिस्टों और डीएमके के सहयोगियों के नफरत भरे और दोहरे मानकों को उजागर कर दिया था. ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोक पाएंगी और हम सच्चाई को हमेशा सबके सामने लाते रहेंगे.''

एएनआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश सचिव को मदुरै साइबर क्राइम पुलिस ने उनके हालिया ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है जो उन्होंने मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर किया था. पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है.

बीजेपी के प्रदेश सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी के बाद के अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य के तंत्र का इस्तेमाल इस तरह करना जिससे बोलने की आजादी पर रोक लगाई जा सके और आलोचना पर चिड़चिड़ा हो जाना, यह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता को शोभा नहीं देता. यह निरंकुश नेता की निशानी है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एमके स्टालिन राज्य को अराजक जंगल में बदल रहे हैं लेकिन ये गिरफ्तारी हमें विचलित नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें:-

गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर भारी बवाल, भीड़ का पुलिस चौकी पर हमला, जमकर पथराव और आगजनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget