एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! PMK की एंट्री, अमित शाह–EPS की अहम बैठक

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है. अमित शाह और EPS की अहम बैठक के बाद PMK की एंट्री, 17 विधानसभा सीटों और 1 राज्यसभा सीट पर सहमति बनी है.

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है. गृहमंत्री अमित शाह NDA के घटक दलों के नेताओं के साथ लगातार बात कर रहे हैं. बुधवार देर रात एआईएडीएमके के नेता ई पलानीस्वामी के साथ अमित शाह की मुलाकात हुई और उसमें सीट शेयरिंग के साथ साथ राज्य में NDA के विस्तार को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ साथ अम्बुमनी रामदास की पार्टी पीएमके भी NDA का हिस्सा बन गई है. सूत्रों के मुताबिक पीएमके को 17 विधानसभा और 1 राज्यसभा देने पर सहमति बनी है.

सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात में बीजेपी, AIADMK और पीएमके के बीच सीटों के बंटवारे, साझा रणनीति और चुनावी समन्वय पर चर्चा हुई है. इसके साथ बैठक में NDA में राज्य के अन्य दलों को भी शामिल करके गठबंधन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है. बीजेपी जहां तमिलनाडु में एनडीए को एक मजबूत और संगठित विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है, वहीं AIADMK गठबंधन की धुरी बने रहकर अपने पारंपरिक प्रभाव क्षेत्र को सुरक्षित रखना चाहती है.

वन्नियार वोट बैंक निर्णायक

पीएमके का वन्नियार वोट बैंक उत्तर और मध्य तमिलनाडु में निर्णायक माना जाता है. ऐसे में सीमित लेकिन प्रभावी सीटें देकर एनडीए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है. वहीं, राज्यसभा सीट का आश्वासन पीएमके नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व देने का संकेत माना जा रहा है.

2021 विधानसभा चुनाव का महत्व

2021 विधानसभा चुनाव का संदर्भ भी इस रणनीति को समझने में अहम है. 2021 में AIADMK और भाजपा ने एनडीए के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में एनडीए को कुल 75 सीटें मिली थीं, जिनमें AIADMK ने 66 और बीजेपी ने 4 सीटें जीती थीं. वोट शेयर की बात करें तो डीएमके को करीब 38 प्रतिशत वोट मिले थे, जो सबसे अधिक था. AIADMK को लगभग 33 प्रतिशत, कांग्रेस को 4 से 4.3 प्रतिशत, जबकि बीजेपी को करीब 2.6 प्रतिशत वोट मिले थे.

गृहमंत्री अमित शाह का तमिलनाडु दौरा

गृहमंत्री अमित शाह कुछ दिन पूर्व ही तमिलनाडु के दौरे पर थे और वहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया . गृह मंत्री ने न सिर्फ एक बड़ी सार्वजनिक सभा को संबोधित किया, बल्कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक भी ली. इससे साफ संकेत मिला कि पार्टी राज्य में संगठन और चुनावी रणनीति दोनों मोर्चों पर आक्रामक तैयारी में है. गृहमंत्री का इस बार तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर खास तौर पर फोकस रहने वाला है. आगामी दिनों में भी अमित शाह तमिलनाडु के लगातार दौरे करते हुए नजर आएंगे.

कहां है बीजेपी का फोकस?

बीजेपी इस बार कोयंबटूर, मदुरै और चेन्नई पर खास फोकस कर रही है. पार्टी ने पारंपरिक रूप से शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में अपनी पैठ बनाई है. कोयंबटूर की दो सीटों पर बीजेपी मजबूती से दावा ठोक रही है, जबकि चेन्नई महानगर की 3 से 4 सीटों पर पार्टी की नजर है, जहां मध्यम वर्गीय मतदाता और हिंदी भाषी आबादी निर्णायक भूमिका में मानी जाती है.

अमित शाह की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह की रणनीति सिर्फ बीजेपी को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एनडीए को चुनावी तौर पर अभेद्य बनाने की है. इसी कड़ी में बीजेपी, AIADMK के दोनों धड़ों—टीटीवी दिनाकरन और ओ. पन्नीरसेल्वम (OPS) को EPS के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में वापस लाने की कोशिश कर रही है. अगर यह सियासी ‘सोशल इंजीनियरिंग’ सफल होती है, तो डीएमके के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी तय मानी जा रही है. रामेश्वरम रीजन में भी पार्टी इसी समीकरण के तहत उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. इसके साथ साथ साथ बीजेपी फिल्मस्टार विजय की पार्टी पर भी नजर बनाए हुए हैं जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी को भी NDA में शामिल करने पर भी चर्चा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: IPAC के दफ्तर पर ED का छापा, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'गृहमंत्री के इशारे पर...'

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget