एक्सप्लोरर

दिन में रैली और रोड शो, रात में अचानक एक होटल में डिनर करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

पुडुचेरी और तमिलनाडु में लगातार चुनाव अभियान के बाद अमित शाह सड़क किनारे एक होटल में डिनर करने पहुंच गए. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि सहित दो अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चुनावी दौरे पर हैं. तमिलनाडु दौरे के दौरान गुरुवार को अमित शाह रात अचानक रोड साइड एक होटल में डिनर करने पहुंच गए. उन्होंने आम आदमी की तरह वहां होटल में खाना खाया. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी मौजूद रहे.

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक ही दिन में दो राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. उन्होंने पहले पुडुचेरी में रोड शो और रैली की और इसके बाद तमिलनाडु में भी जनसभा और रोड शो किया था. पुडुचेरी और तमिलनाडु में लगातार चुनाव अभियान के बाद वह सड़क किनारे एक होटल में डिनर करने पहुंचे. तमिलनाडु के कृष्णरायपुरम के ढाबे पर गृहमंत्री अमित शाह ने रात्रि भोजन किया.

तमिलनाडु में शाह ने DMK को बताया 'महिला विरोधी' अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां के खिलाफ डीएमके नेता ए राजा की कथित अशिष्ट टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह दिखाता है कि डीएमके महिलाओं का सम्मान नहीं करती है. उन्होंने कहा कि राज्य की 'माताओं और बहनों' को छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव में डीएसके को हराकर उसे सबक सिखाना चाहिए.

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने अन्नाद्रमुक, बीजेपी और पीएमके से एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे जबकि डीएसके पर आरोप लगाया कि वह कोई भी हथकंडा अपनाकर बस आसानी से चुनाव जीतना चाहती है. बीजेपी की सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक के नेता पलानीस्वामी के खिलाफ राजा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए शाह ने कांग्रेस और द्रमुक पर कथित भ्रष्टाचार और वंशवाद का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "मैंने द्रमुक नेता ए. राजा के बयान को देखा. एक दिवंगत महिला के खिलाफ उन्होंने जिस तरह का बयान दिया है, मेरे विचार में उनके (डीएसके) मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है और वे इस चुनाव को किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें- BJP कार्यकर्ता की मां के निधन पर बंगाल में तेज़ हुई सियासत, अमित शाह के आरोपों पर CM ममता बनर्जी ने किया पलटवार असम में बोले अमित शाह- कांग्रेस को सबको लड़ाने में मजा आता है, हमने राज्य को आतंकवाद मुक्त किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget