एक्सप्लोरर

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस की तरफ से दाखिल चार्जशीट में दावा, ताहिर हुसैन ने दंगे कराने का जुर्म कबूला

ताहिर हुसैन ने कहा- उमर खालिद ने 17 फरवरी 2020 को ट्रंप की विजिट के दौरान लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की थी. मुझे तेजाब भी इकट्ठा करने को कहा गया था, जिसे पुलिस पर फेंका जा सके. मैंने अपनी छत पर बहुत बड़ी तादाद में पेट्रोल, डीजल इकट्ठा कर लिया था.

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा के आरोपी और आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन ने राजधानी में दंगे कराने का जुर्म कबूल लिया है. ये दावा दिल्ली पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में हुआ है. चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन ने कहा है कि मैंने खालिद सैफी और उमर खालिद के जानकारों के साथ मिलकर दंगों की साजिश रची थी और दंगों को दौरान मैंने अपने परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था. ताहिर हुसैन ने दिल्ली दंगों को लेकर एक-एक बात का खुलासा किया है. जानिए चार्जशीट में क्या-क्या दावे किए गए हैं.

मुझे लगा की पानी सिर से ऊपर जा चुका है- ताहिर

चार्जशीट के मुताबिक, ताहिर हुसैन ने कहा, ‘’मैं खालिद सैफी की कहने पर बार-बार दिल्ली पुलिस को फोन कर रहा था, ताकि मुझपर किसी को शक न हो.’’ ताहिर के हवाले से चार्जशीट में आगे लिखा है, ‘’जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद खालिद मेरे पास आय़ा और बोला कि इस बार हम लोग चुप नहीं बैठेंगे. इस बीच राम मंदिर का फैसला भी आ गया और नागरिकता संसोधन कानून भी आ गया. अब मुझे लगा की पानी सिर से ऊपर जा चुका है. अब तो कुछ करना पड़ेगा.’’

चार्जशीट में दावा किया गया है, ‘’खालिद सैफी ने मुझसे कहा कि तुम्हारे पास पैसा और राजनीतिक ताकत दोनों हैं, जिनका इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ और कौम के लिए करेंगे. आठ जनवरी को खालिद सैफी ने मुझे जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से शाहीनबाग के पीएफआई के दफ्तर में मिलवाया. उमर खालिद ने कहा कि वह मरने मारने के लिए राजी है. वहीं खालिद सैफी ने कहा कि पीएफआई के सदस्य दानिश हिंदुओं के खिलाफ जंग में फाइनेंशियल मदद करेगा.’’

खालिद सैफी का काम लोगों को भड़काकर दंगे कराने का था- ताहिर

ताहिर हुसैन ने कहा, ‘’पीएफआई के दफ्तर में हमने प्लान बनाया कि दिल्ली में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे यह सरकार हिल जाए और सरकार सीएए विरोधी बिल को वापस ले ले. खालिद सैफी का काम लोगों को भड़काकर दंगे कराने का था.’’ आगे बताया है, ‘’मुझे ज्यादा से ज्यादा कांच की बोतलें, पेट्रोल, पत्थर और तेजाब इकट्ठा करके अपनी छत पर ऱखने को कहा गया था. खालिद सैफी ने धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों को दंगे कराने के लिए तैयार किया. खालिद ने अपनी दोस्त इसरत जहां के साथ मिलकर सबसे पहले शाहीनबाग की तर्ज पर खुरेजी में धरना प्रदर्शन कराया.’’

चार्जशीट में आगे लिखा गया है, ‘’चार फरवरी को अबु फजल इंक्लेव में मेरी खालिद सैफी से दंगों की प्लानिंग को लेकर मुलाकात हुई. उमर खालिद ने कहा कि पैसों की चिंता न करें, उसके लिए पीएफआई, जामिया कॉडिनेशन कमेटी, कई राजनीतिक लोग, वकील और अन्य मुस्लिम संगठन मदद कर रहे हैं. तय किया गया कि सीएए विरोधी धरने पर बैठे लोगों को भड़ाकर चक्का जाम कराया जाए. अगर पुलिस या दूसरे धर्म के लोग रोकेंगे तो हम अपने लोगों को भड़काकर दंगे शुरू करवा देंगे. खालिद सैफी ने बोला कि डॉनल्ड ट्रंप के दौरे के वक्त ही कुछ बड़ा करना है ताकि सरकार घुटने टेक दे.’’

मैंने छत पर पेट्रोल-तेजाब और पत्थर इकट्ठा कर लिए- ताहिर

चार्जशीट में आगे लिखा गया, ‘’मैंने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि कबाड़ी से शराब और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें लेकर छत पर इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. घर के पास चल रही कंस्ट्रक्शन साइट से पत्थर इकट्ठा करके छत पर रखवा रहा हूं. अपनी चारों गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरकर ले आऊंगा ताकि बोतलों में भरकर बम की तरह इस्तेमाल कर सकें.’’

आगे कहा गया, ‘’उमर खालिद ने 17 फरवरी 2020 को ट्रंप की विजिट के दौरान लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की थी. मुझे तेजाब भी इकट्ठा करने को कहा गया था, जिसे पुलिस पर फेंका जा सके. मैंने अपनी छत पर बहुत बड़ी तादाद में पेट्रोल, डीजल इकट्ठा कर लिया था. मैंने थाने में जमा अपनी पिस्टल भी दंगों में इस्तेमाल करने के लिए छुड़ा ली थी. 24 फरवरी को योजना के मुताबिक मैंने पहले से ही अपने घर की छतपर अरशद कय्यूम, मोनू, गुलफाम, शरद अहमद हाजी, लियाकत अली उसके बेटे रिशाद अली, मोहम्मद रियाद अरशद, मोहम्मद आबादी, मोहम्मद शादाब, राशिद सैफी और अपने भाई शाह आलम को बुला रखा था. 24 फरवरी को दिन में करीब डेढ़ बजे हमने खूब पथराव और आगजनी करावई. जानबुझकर मैंने अपने घर के बाहर और छत पर लगे सीसीटीवी के तार कटवा दिए थे ताकि कोई सबूत न रहे.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 771 लोगों की मौत, 18 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन हुआ हैक, एक मिनट तक स्वतंत्रता दिवस संदेश के साथ लहराया भारतीय तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget