एक्सप्लोरर

देश की पहली इंजनलेस ट्रेन T-18 बनकर तैयार, ट्रायल के बाद इसी वित्तीय वर्ष में दौड़ेगी पटरियों पर

भारतीय रेल को नया आयाम देने वाली ट्रेन ट्रेन 18 बनकर तैयार है. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पंहुची ये ट्रेन मीडिया प्रीव्यू के लिए आई थी.

नई दिल्लीः भारतीय रेल एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है. टी-18 यानि ट्रेन-18 देश की पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें अलग से कोई इंजन नहीं लगा है बल्कि इसके कई कोच ऐसे हैं जो सेल्फ़ पावर्ड हैं. शताब्दी ट्रेन को रिप्लेस करने वाली इस ट्रेन 18 का अब से एक डेढ़ महीने तक ट्रायल होगा जिसके बाद ये पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार होगी. यूरोपियन ट्रेनों को टक्कर देने वाली इस ट्रेन में ऐसी खासियतें हैं कि ट्रेन शताब्दी का सफर पूरी तरह बदलकर रख देगी.

देश की पहली इंजनलेस ट्रेन T-18 बनकर तैयार, ट्रायल के बाद इसी वित्तीय वर्ष में दौड़ेगी पटरियों पर

भारतीय रेल को नया आयाम देने वाली ट्रेन ट्रेन 18 बनकर तैयार है. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पंहुची ये ट्रेन मीडिया प्रीव्यू के लिए आई थी. ये भारत की पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें अलग से कोई इंजन नहीं है. बल्कि इसमें ऐरो डायनामिक ड्राइवर कोच होगा. जिसे नोज़ कोन भी कहा जाता है. ये देश की पहली ट्रेन है जो यूरोपियन ट्रेनों को टक्कर देती हुई नज़र आती है. भारतीय रेलवे ने अभी इस ट्रेन का बाहरी बनावट को ही मीडिया को दिखाया है. रेलवे के अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा भारतीय रेल नए चरण में प्रवेश कर रही है. हम यूरोपियन स्टैंडर्ड को हासिल कर पाएंगे. अभी तक रेल के डिब्बे 30-40 पुरानी तकनीक पर आधारित थी. इस ट्रेन सेट में डिस्ट्रीब्यूटर पावर है. इस ट्रेन से शताब्दी के सफर का अनुभव बिल्कुल बदल जाएगा.

इसकी खासियत पर नज़र डालें तो ऐरो डायनामिक स्टाइल में बनी इस ट्रेन का अगला हिस्सा कुछ कुछ बुलेट ट्रेन का सा लगता है. अब तक ट्रेन में इंजन देखा होगा लेकिन इसमें कोई भारी भरकम इंजन नहीं है बल्कि ड्राइवर कैब है. ड्राइवर कैब से जुड़े डिब्बे को मिलाकर इसमें कुल 16 कोच हैं. इसके डिब्बों में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर लगे हैं जो ट्रेन की स्पीड जीरो होने पर खुद ब खुद खुल जाएंगे. कुछ कुछ मेट्रो ट्रेन की तरह. सेमी हाई स्पीड ये ट्रेन 160 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से दौड़ेगी. ये ट्रेन वाईफई से लेस होगी.

  • ये ट्रेन मेक इन इंडिया में तहत चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में बनाई गयी है.
  • 18 महीने में बनकर तैयार हुई है.
  • इस ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ की लागत आयी है.
  • अगले एक से डेढ़ महीने ट्रायल होगा.
  • मुरादाबाद- सहारनपुर रुट पर इसका ट्रायल होगा.
  • इसी वित्तीय वर्ष में इसे पैसेंजर के लिए पटरियों पर उतारने का लक्ष्य है.
देश की पहली इंजनलेस ट्रेन T-18 बनकर तैयार, ट्रायल के बाद इसी वित्तीय वर्ष में दौड़ेगी पटरियों पर

ये ट्रेन अंदर से कैसी है इसको अभी नहीं दिखाया गया है. लेकिन जो इसके बारे में बताया जा रहा है वो ये पूरी तरह सील्ड ट्रेन होगी. ड्राइवर कैब को मिलाकर सभी डिब्बे पूरी तरह वातानुकूलित होंगे. पूरी तरह चेयर क्लास वाली इस ट्रेन में मनोरंजन के लिए इंफोटेनमेंट डिवाईस भी लगे होंगे. ड्राइवर चेयर समेत इसमें 1128 सिटिंग कैपेसिटी होगी. साथ ही इसके टॉयलेट हवाई जहाज़ की तरह बायो वैक्यूम होंगे. कुल मिलाकर इस ट्रेन को विकसित देशों में चलने वाली ट्रेन के स्तर का बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget