एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: 'एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है', स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पार्टी में कल के आए नेताओं ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न ले लिया.

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर लगे मारपीट के आरोपों को पार्टी द्वारा निराधार बताकर खारिज किये जाने पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि एक 'गुंडे के दबाव' में झुकी 'आप' अब उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है.

मालीवाल ने कहा कि पार्टी ने कुमार द्वारा उनके साथ 'मारपीट' किये जाने को स्वीकार कर लिया था लेकिन दो दिन बाद 'यूटर्न' ले लिया. ‘आप’ नेता आतिशी के संवाददाताओं को संबोधित करने के बाद मालीवाल ने यह टिप्पणी की.

आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल को फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मारपीट के मामले की साजिश रची है. उन्होंने कहा कि इस 'साजिश' का चेहरा मालीवाल हैं और कुमार पर उनके द्वारा लगाये गये आरोप 'निराधार' हैं.

मालीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पार्टी में कल के आए नेताओं ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न ले लिया.'' 'आप' नेता और सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ हुई घटना घोर निंदनीय है. उन्होंने दावा किया था कि कुमार ने मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' किया है.

मालीवाल ने कुमार का नाम लिये बिना कहा, ''ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है कि मैं गिरफ्तार हुआ तो सारे राज खोलूंगा. इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है.''

उन्होंने कहा, ''आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी. जमकर चरित्र हनन करो, वक्त आने पर सब सच सामने आएगा!''

इसके बाद मालीवाल ने एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘मुझे सूचना मिली है कि अब ये लोग घर (मुख्यमंत्री आवास) के सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करा रहे हैं.’’ दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आतिशी ने कहा कि कुमार ने भी मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

स्वाति मालीवाल केस: दिल्ली सीएम आवास से CCTV कैमरों का डंप ले गई पुलिस, आज फिर जांच के लिए पहुंचेगी टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget