एक्सप्लोरर

'ऐसा ही कुमार विश्वास के साथ हुआ', स्वाति मालीवाल केस में BJP ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कई सवाल उठाए हैं.

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. इस दौरान बीजेपी ने कुमार विश्वास का जिक्र किया है. 

बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गोवा के सीएम प्रमोद सांवत और सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''जो अभी AAP स्वाति मालीवाल के साथ व्यवहार कर रही है वैसे ही पहले कुमार विश्वास के साथ भी किया गया था.''

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी नेता प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं दिल्ली में लोगों से मिलता हूं तो वे मुझसे पूछते हैं कि 9 दिनों से स्वाति मालीवाल मामले में अरविंद केजरीवाल कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. केजरीवाल का चुप बैठना सब कुछ बता देता है.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''AAP अब दिल्ली विरोधी और महिला विरोधी पार्टी बन गई है. संजय सिंह जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो वे स्वाति मालीवाल मामला कबूल करते हैं. तीन दिनों के बाद विभव कुमार को अरविंद केजरीवाल अपनी गाड़ी में लखनऊ लेकर जाते हैं. इस मामले में विभव कुमार की भागीदारी नहीं है तो उन्होंने अपने फोन को फॉर्मेट क्यों किया?'' 

विभव कुमार का किया जिक्र 
प्रमोद सावंत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी फुटेज गायब करना और विभव कुमार को वहां पर छिपा कर रखना ये दर्शाता है कि इस मामले में उनका (विभव कुमार) का ही हाथ है. 

दरअसल पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत पर विभव कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

ये भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: 'ये महत्वपूर्ण नहीं', स्वाति मालीवाल के मामले में केजरीवाल की चुप्पी के सवाल पर बोले शशि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget