एक्सप्लोरर

UP ATS: पाकिस्तान के बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े मिल रहे मोहम्मद नदीम के तार, यूपी एटीएस ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

UP News: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले यूपी एटीएस ने सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर कई सुराग इकट्ठे किए हैं. उसके तार पाकिस्तान के बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं.

UP ATS Action Against Mohammad Nadeem: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) सहारनपुर (Saharanpur) से संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम (Suspected terrorist Mohammad Nadeem) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. यूपी एटीएस (UP ATS) के मुताबिक, मोहम्मद नदीम (Mohammad Nadeem) एक बड़े आतंकी नेटवर्क (Terrorist Network) का हिस्सा है. वह पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे तहरीक-ए-तालिबान (Tehreek-e-Taliban) के कमांडर सैफुल्लाह (Saifullah) के सीधे संपर्क में था. सैफुल्लाह ने ही मोहम्मद नदीम को नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के कत्ल का फरमान दिया था. एटीएस ने बताया कि नदीम के मोबाइल से सैफुल्लाह के साथ उसकी घंटों की चैट मिली है. 

यूपी एटीएस ने खुलासा किया है कि मोबाइल चैट में कई जगह सैफुल्लाह ने कोडवर्ड का इस्तेमाल भी किया है, जिसे डिकोड करने के लिए फोरेंसिक टीम लगी है. एटीएस ने बताया कि सैफुल्लाह ने नदीम को कई लॉक्ड पीडीएफ फाइल्स भेजी थीं, जिन्हें अनलॉक करने की कोशिश की जा रही है. सैफुल्लाह को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के बीच की कड़ी माना जाता है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर सैफुल्लाह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नया आतंकी मॉड्यूल बना रहा था, जिसका जिम्मा उसने मोहम्मद नदीम को दिया था.

मोहम्मद नदीम को पीओके के लिए मिला था यह आदेश

यूपी एटीएस ने बताया कि सैफुल्लाह ने नदीम को एक फेक फेसबुक मैसेंजर आईडी से कई वीडियो क्लिप्स भी भेजी हैं, जिनके जरिये नौजवानों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा था. एक चैट में सैफुल्लाह मोहम्मद नदीम को पीओके जाकर फिदायीन हमले करने और हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने के लिए आदेश दे रहा है.

बता दें कि यूपी के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मोहम्मद नदीम को सहारनपुर जिले के गंगोह थाने क्षेत्र के गांव कुंडाकला से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. उसे आज एनआईए-एटीएस स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें

Explained: किसी पर जानलेवा हमला तो किसी को छोड़ना पड़ा देश, अपनी किताबों को लेकर विवादों में रहे हैं ये मशहूर लेख

Punjab News: पंजाब में 'वन विधायक वन पेंशन' बिल को राज्यपाल ने दी मंजूरी, CM भगवंत मान ने किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget