एक्सप्लोरर

सुशील मोदी अब जाएंगे राज्यसभा, बिहार से बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

एलजेपी नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार की खाली राज्यसभा सीट के लिए सुशील मोदी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

पटना: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी को अब राज्यसभा भेजा जाएगा. बीजेपी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान के हाल में निधन के बाद बिहार की राज्यसभा सीट खाली हुई है. रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा.  इस बार उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया था. तब से ही इस बात की चर्चा थी कि उन्हें पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है.

ऊपरी सदन के लिए मोदी का चुना जाना लगभग तय है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का राज्य विधानसभा में बहुमत है. राजद के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन द्वारा चुनाव लड़ने की स्थिति में इस सीट के लिए 14 दिसम्बर को चुनाव होगा.लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी.

सुशील मोदी अब जाएंगे राज्यसभा, बिहार से बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

लोजपा के बिहार राजग से बाहर आकर अपने बलबूते बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपना दावा करने का निर्णय लिया था जो उसने अपने कोटे से पासवान को दी थी. भाजपा नेतृत्व ने बिहार में अपने प्रमुख नेताओं में से एक मोदी को राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये नहीं रखने का फैसला किया था. इसके बजाय दो अन्य नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया.

गौरतलब है कि बिहार की एनडीए सरकार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में महागठबंधन की सरकार को छोड़ दें तो सुशील मोदी लगातार उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे. उन्हें नीतीश कुमार का खास भरोसेमंद साथी माना जाता था. हालांकि, इसी बात को लेकर कई बार सुशील मोदी की पार्टी नेताओं की तरफ से आलोचना भी की जाती रही. सुशील मोदी पर ऐसा आरोप लगा कि उन्होंने कभी नीतीश कुमार के फैसले का पार्टी हित में भी विरोध नहीं किया. इतना ही नहीं, यहां तक आरोप लगा कि सुशील मोदी ने बिहार में नीतीश कुमार के सामने पार्टी का कद कभी बड़ा नहीं होने दिया.

बीजेपी के सीनियर प्रवक्ता शहनावज हुसैन ने बधाई देते हुए कहा, “बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी जी को बीजेपी की तरफ़ से बिहार में होनेवाले राज्यसभा उप-चुनाव  में पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

TMC विधायक मिहिर गोस्वामी बीजेपी में हुए शामिल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget