एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं सुशील कुमार शिंदे

दलित चेहरा और गांधी परिवार के प्रति भरोसा सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे बनाए हुए हैं. लेकिन पार्टी में एक तबक़ा ऐसा है जिसका मानना है कि जयपुर अधिवेशन में सुशील कुमार शिंदे ने 'हिन्दू आतंकवाद' का ज़िक्र किया था जिससे पार्टी को 2014 और अब 2019 के चुनाव में बहुत बड़ा नुकसान हुआ.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गांधी परिवार के सबसे बड़े भरोसेमंद लोगों में से एक सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिल सकती है. सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस का दलित चेहरा हैं जिस पर गांधी परिवार आंख बंद करके भरोसा करता है. लेकिन पार्टी में एक तबक़ा ऐसा है जिसका मानना है कि जयपुर अधिवेशन में सुशील कुमार शिंदे ने 'हिन्दू आतंकवाद' का ज़िक्र किया था जिससे पार्टी को 2014 और अब 2019 के चुनाव में बहुत बड़ा नुकसान हुआ.

कांग्रेस पार्टी की जो आज एंटी हिन्दू छवि है उसका एक बड़ा कारण सुशील कुमार शिंदे भी हैं, लेकिन वहीं शिंदे के पक्षधर ये भी तर्क दे रहे हैं कि इन्हीं सुशील कुमार शिंदे ने कसाब और अफ़ज़ल गुरू जैसे आतंकवादियों को गृह मंत्री रहते फांसी भी दी.

शिंदे के बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दो साल पहले जब उन्हें पार्टी महासचिव के तौर पर हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया तो उन्होंने कहा कि आप सोनिया गांधी को कहिए कि महज चार लोकसभा सीट वाले प्रदेश की कमान ना दें. मुझे किसी बड़ें राज्य का प्रभार दिया जाए. लेकिन जब शिंदे सोनिया गांधी के सामने गए और सोनिया ने उन्हें कहा कि आपको हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया जा रहा है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर स्वीकार कर लिया.

ऐसे में दलित चेहरा और गांधी परिवार के प्रति भरोसा सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे बनाए हुए हैं. इससे पहले 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने अपने इस्तीफ़े की पेशकश कर दी थी उसके बाद बहुत बार राहुल को मनाने की कोशिश हुई लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद पर रहने से मना कर दिया. कल जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से अनुरोध करने गए तो राहुल ने अपना फ़ैसला बदलने से मना कर दिया था.

पुलवामा हमले में शामिल पांच में से चार आतंकी मारे गए, एक गिरफ्तार- सरकार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget