एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं CBI जांच के लिए करूंगा पहल

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. उनकी आत्महत्या ने फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी थी.

पटना: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को कहा कि वह पटना में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की पहल करेंगे.

सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ''मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है. मैंने पटना पुलिस की और प्राथमिकी और विस्तृत जांच के लिए खुली छ्रट दिये जाने की उनकी तारीफ की है. अब जबकि दो जांच (महाराष्ट्र और पटना पुलिस द्वारा) चल रही है तो मैं सीबीआई जांच के लिए पहल करूंगा. उन्होंने (नीतीश कुमार) ने कहा है कि उन्हें कोई आपत्ति (सीबीआई जांच से) नहीं है पर चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.''

वहीं कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा, "सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच होगी और दोषी को सजा मिलेगी. उन्होंने कहा, ''बिहार की जदयू-बीजेपी सरकार से कांग्रेस की प्रदेश इकाई की मांग है कि सुशांत सिंह राजपूत की याद में पटना में अस्पताल बनाया जाए.''

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अबतक महाराष्ट्र पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है, तो बिहार पुलिस से क्या उम्मीद की जा सकती क्योंकि यहां की पुलिस की कार्यशैली हमलोग जानते हैं. लंबित मामलों को देखते हुए बहुत कम उम्मीद दिखती है. हम लोगों की मांग है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुशांत बिहार के थे और बिहारवासी होने के नाते सभी चाहते हैं कि आखिर क्या कारण रहा कि यह हादसा हुआ और वे हमारे बीच नहीं रहे.

तेजस्वी ने कहा कि चूंकि सुशांत ने फिल्मी जगत में बिहार का नाम रोशन किया था, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नैतिक जिम्मेदारी थी वह इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात करते और मामले की सीबीआई जांच की मांग करते. कांग्रेस के साथ विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी ने पूछा कि मुख्यमंत्री अभी तक सुशांत के शोक संतप्त परिवार से मिलने क्यों नहीं गए.

फिल्म सिटी का नाम सुशांत के नाम पर रखने की भी मांग- तेजस्वी

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की भी मांग रखी थी पर मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. उनकी आत्महत्या ने फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी थी.

दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री और सुशांत के साथ रह रही रिया चक्रवर्ती व उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षडयंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी व बेईमानी की और उसे काफी समय तक बंधक बनाकर और उसपर दबाव डालकर उसका अपने आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया और मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.

पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने मंगलवार को बताया था कि शोक संतप्त पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम मुंबई गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget