एक्सप्लोरर

Sushant Singh Rajput Case: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत, विदेश जाने की इजाजत मिली

Sushant Singh Rajput Case: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई की अदालत से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दे दी है.

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुंबई की अदालत से राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें सशर्त विदेश जाने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि अभिनेत्री को अबू धाबी के इंडियन एंबेसी जाकर रोजाना हाजिरी लगानी होगी और उस हाजिरी की शीट को 6 जून को कोर्ट के सामने पेश करना होगा. इसके साथ ही उन्हें एडिशनल सिक्योरिटी के रूप में कोर्ट की रजिस्ट्री में 1 लाख रुपए जमा करने होंगे.

बता दें कि रिया को NCB ने ड्रग्स मामले में गिरफ़्तार किया था और इसी वजह से उसका पासपोर्ट भी जमा किया गया था. रिया के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी थी की रिया को IIFA अवॉर्ड के लिए 2 जून से लेकर 8 जून तक आबू धाबी जाना है जिसके लिए उन्हें उनका पासपोर्ट दिया जाए. 

रिया चक्रवर्ती की अर्जी

रिया के वकील ने कोर्ट को बताया था कि आईफा के निदेशक और सह-संस्थापक ने रिया को ग्रीन कार्पेट पर चलने और 3 जून 2022 को एक पुरस्कार देने और 4 जून 2022 को मुख्य पुरस्कार समारोह के दौरान एक बातचीत की मेजबानी करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

वकील ने कहा कि वर्तमान में चल रहे इस आपराधिक मामले और आसपास की परिस्थितियों के कारण रिया को पहले से ही अपने एक्टिंग करियर में महत्वपूर्ण झटके लगे हैं और फाइनेंशियल नुकसान हुआ है. इसलिए इस तरह के अवसर फिल्म उद्योग में रिया की भविष्य की संभावनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उसकी आजीविका कमाने की उनकी क्षमता को बहुत प्रभावित करते हैं.इसके अलावा रिया के वृद्ध माता-पिता भी आर्थिक रूप से उस पर निर्भर हैं.

कोर्ट ने अर्जी को मान लिया और रिया को उसका पासपोर्ट देने के निर्देश दिए. कोर्ट ने उसे 5 जून तक पासपोर्ट का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है और 6 तारीख को पासपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपने को कहा है.

सितंबर 2020 को हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें की साल 2020 में रिया (Rhea Chakraborty) के खिलाफ NCB ने एक मामला दर्ज किया था. इस मामले की जांच के लिए उन्हें 6, 7, 8 सितंबर 2020 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और 8 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. उसी दिन कोर्ट ने उन्हें जेल कस्टडी में भेज दिया था. इसके बाद अगले ही महीने यानी 7 अक्टूबर 2020 को रिया (Rhea Chakraborty) को हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था.

KK Death Mystery: हार्ट अटैक या अनैचुरल डेथ? लाइव कंसर्ट के बाद सिंगर केके की मौत पर उठ रहे ये 5 बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
65 पाकिस्तानियों के खिलाफ भारत में बड़ी कार्रवाई, 1970 से जम्मू में जमाया था अड्डा
65 पाकिस्तानियों के खिलाफ भारत में बड़ी कार्रवाई, 1970 से जम्मू में जमाया था अड्डा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget