एक्सप्लोरर

Corona की वैक्सीन लगवाने के लिए 69 फीसदी भारतीयों में हिचकिचाहट, सर्वे में किया गया ये बड़ा दावा

इस सर्वे के लिए भारत के 224 जिलों में 18,000 से ज्यादा लोगों से बात की गई. इस सर्वे में शामिल लोगों में 69 फीसदी पुरुष थे जबकि 31 फीसदी महिलाएं थीं. 51 फीसदी लोग टियर 1 शहरों से थे जबकि 31 फीसदी लोग टियर 2 शहरों से थे. सर्वे से ये बात सामने आई है कि अभी भी 69 फीसदी भारतीय कोरोना की वैक्सीन लगवाने में हिचक रहे हैं और उन्हें इसकी एक्यूरेसी पर शक है. हालांकि कुछ लोगों ने वैक्सीन के प्रति बेहद उत्सुकता भी दिखाई.

देश में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ को मंजूरी तो DCGI ने दे दी है लेकिन इसको लेकर अभी भी भारत की जनता पूरी आश्वस्त नहीं है. दरअसल भारत सरकार ने कहा है कि आने वाले 10 दिनों के अंदर वैक्सीन का रोलआउट शुरू कर दिया जाएगा और सरकार ने जिस वरीयता में वैक्सीन को देने की बात कही है उन्हीं निर्देशों के मुताबिक लोगों का वैक्सीनेशन होगा. लेकिन एक सर्वे में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि देश की 69 फीसदी जनता अभी भी कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर हिचक रही है.

दरअसल 3 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दी थी लेकिन लोकल सर्किल्स के सर्वे में ये बात साफ हो चुकी है कि देश के करीब 70 फीसदी नागरिकों में इसको लगवाने को लेकर कोई जल्दी नहीं है और इसे लेकर हिचकिचाहट है.

सर्वे का सैंपल साइज इस सर्वे के लिए भारत के 224 जिलों में 18,000 से ज्यादा लोगों से बात की गई. इस सर्वे में शामिल लोगों में 69 फीसदी पुरुष थे जबकि 31 फीसदी महिलाएं थीं. 51 फीसदी लोग टियर 1 शहरों से थे जबकि 31 फीसदी लोग टियर 2 शहरों से थे. इसके अलावा टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण जिलों से शामिल लोगों की संख्या 18 फीसदी रही. इसके अलावा बच्चों को वैक्सीन लगवाने से जुड़े पोल में अतिरिक्त 10,000 लोगों को शामिल किया गया था. ये सर्वे लोकल सर्किल्स के प्लेटफॉर्म्स पर कंडक्ट किया गया था और इस सर्वे में शामिल होने वाले नागरिकों को लोकल सर्किल्स के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी था.

लोकल सर्किल्स के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल लोकल सर्कल्स के एक सर्वेक्षण में ये बात निकलकर सामने आई है कि देश में वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में अभी भी हिचक है और ये आंकड़ा 69 फीसदी का है. बड़ी बात ये है कि दिसंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के दौरान इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इसके अलावा सिर्फ 26 फीसदी लोगों ने कहा है कि वो अप्रैल 2021 तक अपने बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगे.

इसके अलावा लोकल सर्कल्स के सर्वे में 61 फीसदी नागरिक चाहते हैं कि भारत सरकार फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन के कमर्शियल यूज के लिए ट्रायल को अनुमति दे.

ज्यादातर भारतीय वैक्सीन लगवाने को लेकर जल्दी में नहीं है

हालांकि सर्वे से ये बात सामने आई है कि जिस तरह नवंबर और दिसंबर में लोग वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट में थे उसी तरह जनवरी में भी 69 फीसदी भारतीय नागरिक वैक्सीन को लेने की जल्दी में नहीं हैं. कुल 8723 लोगों में से केवल 26 फीसदी लोगों ने कहा कि वो इसे जितनी जल्दी हो सकेगा लगाएंगे, चाहे वो निजी और हेल्थकेयर चैनल के माध्यम से हो. वहीं 5 फीसदी लोगों ने कहा कि वो हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं और जितनी जल्दी हो सकेगा सरकारी माध्यमों से वैक्सीनेशन का हिस्सा बनेंगे.

लोकल सर्किल्स का सर्वे अक्टूबर 2020 से है जारी

अक्टूबर 2020 से लोकल सर्किल्स देश के नागरिकों के बीच सर्वे करा रहा है जिससे कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन के प्रति सोच का पता लगाया जा सके. क्या उनकी वैक्सीन के प्रति हिचक है या स्वीकार्यता है, इसको लेकर भी सर्वे के जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही थी. सर्वे के जरिए ये बात सामने आई कि लोगों में कैरोना वैक्सीन की एफिशिएंसी को लेकर ज्यादा हिचक है न कि उसको लगवाने को लेकर हिचकिचाहट है.

डिस्क्लेमरः एबीपी न्यूज इस सर्वे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. 

ये भी पढ़ें

किसान आंदोलन: दिग्विजय सिंह का तंज, बोले- किसान प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि क्यों नहीं बना देते मोदी जी?

भारत में लॉन्च हुआ साल का पहला सस्ता 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i, इस फोन से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget