एक्सप्लोरर

आधार एक्ट की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल भी होगी सुनवाई

याचिकाकर्ताओं ने आधार के लिए बायोमेट्रिक जानकारी लेने को निजता का हनन बताया था, जबकि सरकार की दलील थी कि निजता का अधिकार अपने आप में मौलिक अधिकार नहीं है.

नई दिल्ली:  आधार एक्ट की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में आज से सुनवाई शुरू हो गई. याचिकाकर्ता के वकील श्याम दीवान ने कहा है कि मामले में कई सर्क्युलर और नोटिफिकेशन हैं. हम सब पर बात करेंगे, लेकिन सबसे पहले इस बात पर पक्ष रखेंगे कि आधार एक्ट संवैधानिक है या नहीं. कल भी श्याम दीवान जिरह गलत करेंगे.

बता दें कि याचिकाओं में आधार कार्ड योजना को नागरिकों के निजता के अधिकार का हनन बताया गया है. साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने को भी चुनौती दी गई है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में पांच जजों की संविधान पीठ कर रही है.

संविधान पीठ में कौन-कौन शामिल हैं?

इस संविधान पीठ की अध्यक्षता चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा करेंगे. बेंच के बाकी चार सदस्य ए के सीकरी, ए एम खानविलकर, डी वाई चंद्रचूड़ और अशोक भूषण हैं. महत्वपूर्ण मामलों की लिस्टिंग को लेकर सवाल उठाने वाले चार वरिष्ठ जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी लोकुर और कूरियन जोज़ेफ़ इन मामलों की सुनवाई के हिस्सा नहीं होंगे.

याचिकाकर्ताओं का क्या कहना है?

 बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने आधार के लिए बायोमेट्रिक जानकारी लेने को निजता का हनन बताया था, जबकि सरकार की दलील थी कि निजता का अधिकार अपने आप में मौलिक अधिकार नहीं है. अगर इसे मौलिक अधिकार मान लिया जाए तो व्यवस्था चलाना मुश्किल हो जाएगा. कोई भी निजता का हवाला देकर ज़रूरी सरकारी काम के लिए फिंगर प्रिंट, फोटो या कोई जानकारी देने से मना कर देगा.

हाल में आधार पर हुआ था बड़ा खुलासा

बता दें कि 3 जनवरी को ट्रिब्यून ने आधार डेटा बिकने की खबर छापी थी, रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 500 रुपये में आधारा डेटा को खरीदा जाता है. रिपोर्टर ने खुद की पहचान छुपाकर पूरी जानकारी इक्ट्ठा की. खबर के प्रकाशित होने के साथ ही मामले ने तुल पकड़ लिया. मामले को बढ़ता देख UIDAI ने सिरे से इस खबर को खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें-

'मेडिकल कॉलेज घोटाला' मामले में प्रशांत भूषण ने CJI के खिलाफ दायर की शिकायत

हज पर सब्सिडी खत्म, हिंदू-मुस्लिम राजनीति शुरू: जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

आज सुबह अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ रोड शो करेंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू

देश के राष्ट्रपति को मिलते हैं 540 कर्मचारी, जानें और क्या-क्या मिलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget