एक्सप्लोरर

Supreme Court News: मैरिटल रेप समेत इन अहम मामलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, देशभर की निगाहें टिकीं

Supreme Court Today's Hearing: पति-पत्नी के बीच जबरन यौन संबंध को रेप माना जाए या नहीं, इस मामले समेत कई अहम केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इन मामलों पर देशभर की निगाहें टिकी हैं.

Supreme Court Today's Cases: सुप्रीम कोर्ट में आज चार अहम मामलों पर सुनवाई करेगा, जिन पर फैसले से व्यापक असर पड़ेगा. शीर्ष अदालत आज जिन अहम मामलों की सुनवाई करेगी, उनमें मैरिटल रेप केस (Marital Rape Case), पालघर साधु हत्याकांड (Palghar Sadhu Murder), यूक्रेन के भारतीय मेडिकल छात्रों (Indian Medical Students from Ukraine) का मामला और केंद्र-राज्यों के मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए कॉमन ड्रेस कोड (Common Dress Code) का मामला शामिल है. 

मैरिटल रेप केस में 11 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के दो जजों ने अलग-अलग फैसले दिए थे, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में आया. शीर्ष अदालत यह तय करेगी कि पति-पत्नी के बीच जबरन यौन संबंध रेप माना जाएगा या नहीं. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं.

पालघर साधु हत्याकांड

पालघर साधु हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई करेंगी या नहीं, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा. 16 अप्रैल 2020 को महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं 35 वर्षीय महंत सुशील गिरी, 65 वर्षीय महंत कल्पवृक्ष गिरी और 30 वर्षीय ड्राइवर निलेश तेलगडे की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वारदात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि महंत कल्पवृक्ष गिरि जान बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चल रहा था लेकिन पुलिसवाले ने कथिततौर पर उनका हाथ छुड़ाकर उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया था. इसके बाद भीड़ ने उनकी हत्या कर दी. 2020 में तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का विरोध किया था. महाराष्ट्र सरकार का कहना था कि मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है.

यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय मेडिकल छात्रों का मामला

फरवरी में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद भारत समेत कई देशों के मेडिकल छात्र अपने देश वापस आ गए थे. ऐसे भारतीय छात्र अब अपने देश के मेडकल कॉलेजों में उन्हें दाखिला दिए जाने की मांग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा. मामले को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि कानून के मुताबिक, इन छात्रों को दाखिला दे पाना संभव नहीं है. छात्रों को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें ऐसी व्यवस्था के बारे में बताया गया है कि यूक्रेन के कॉलेज से सहमति लेकर वे किसी और देश में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और डिग्री हासिल कर सकते हैं.

कॉमन ड्रेस कोड मामला

सुप्रीम कोर्ट आज कॉमन ड्रेस को की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय के 18 वर्षीय बेटे और लॉ स्टूडेंट निखिल उपाध्याय ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर केंद्र और राज्यों के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए कॉमन ड्रेस कोड की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि कॉमन ड्रेस कोड से छात्रों में समानता, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होगी. कर्नाटक के हिजाब विवाद के बाद कॉमन ड्रेस कोड के मामले पर बहस छिड़ गई थी.

ये भी पढ़ें

Hyderabad News: हैदराबाद में नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में ले गए लड़के, दो दिनों तक किया रेप

Anti Conversion Bill: कर्नाटक विधान परिषद से धर्मांतरण रोधी बिल पास, कांग्रेस के विरोध पर बीजेपी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget