एक्सप्लोरर

Supreme Court: बिलकिस बानो की याचिका पर 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या दोषियों को फिर से होगी सजा?

Godhra Train Burning case: 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई करेगा. बानो ने 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Bilkis Bano Case: सुप्रीम कोर्ट 2002 के  गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो की याचिका पर 13 दिसंबर को सुनवाई करेगा. दंगें के दौरान बानो से बलात्कार और उनके परिवार के लोगों की हत्या के अपराध के लिए दोषी ठहराए गए 11 लोगों की  राज्य सरकार ने सजा माफ कर दी थी, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इन 11 आरोपियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले भी कई याचिका दायर की जा चुकी है.बानो के मामले पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी. बानो के साथ गुजरात में हुए दंगों के दौरान बलात्कार हुआ था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें बानो की तीन साल की बेटी भी शामिल थी. 

सुप्रीम अदालत ने गुजरात सरकार से नौ जुलाई, 1992 की नीति के तहत दोषियों की समय से पहले रिहाई की याचिका पर दो महीने के भीतर विचार करने को कहा था. 15 अगस्त को दोषियों की रिहाई के लिए दी गई माफी के खिलाफ अपनी याचिका में बानो ने कहा, राज्य सरकार ने सुप्रीम अदालत के निर्धारित कानून की जरूरतों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया. याचिका में में कहा गया है, बिलकिस बानो के मामले में दोषियों की समय से पहले रिहाई ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और इसके परिणामस्वरूप देश भर में प्रदर्शन हुए हैं. पिछले फैसलों का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है, कि सामूहिक रूप से छूट की अनुमति नहीं है. इस तरह की मांग या अधिकार में दोषी के मामले और अपराध में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के आधार पर जांच किए बिना माफी नहीं दी जा सकती है. याचिका में अपराध का  विवरण देते हुए कहा गया है कि बानो और उनकी बेटियां इस घटनाक्रम से सदमे में हैं

क्या है पूरा मामला ?
27 फरवरी 2002 को गुजरात में स्थित गोधरा शहर में एक ट्रेन के एस 6 कोच को जला दिया गया था. इस ट्रेन से कारसेवक अयोध्या से लौट रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार कोच में बैठे 59 कारसेवकों की जलकर मौत हो गई थी. जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे. दंगों से बचने के लिए बिलकिस बानो अपनी बच्ची और परिवार के साथ गांव छोड़कर चली गई थीं. बिलकिस  3 मार्च 2002 को जहां अपने परिवार के साथ छुपी थी, वहां पर कुछ लोगों ने पहुंचकर हमला कर दिया था. दंगाइयों ने  बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप भी किया था. तब बिलकिस की उम्र 21 साल थी और वे 5 महीने की गर्भवती थीं. 

2008 में सुनाई गई थी सजा 
मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे को महाराष्ट्र की एक अदालत की देखरेख में कर दिया था. मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 21 जनवरी 2008 को 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. बाद में मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों को गुजरात सरकार ने अपनी नीति के तहत रिहा करने की अनुमति दी. 15 अगस्त को गोधरा उपजेल से सभी आरोपी बाहर निकले. बता दें वे जेल में 15 साल से ज्यादा समय पूरा कर चुके थे. 

कल 11 बजे सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथग्रहण समारोह, राहुल और प्रियंका गांधी होंगे शामिल, बीजेपी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget