एक्सप्लोरर

शशिकला के लिए कल का दिन बेहद अहम, आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10.30 बजे आएगा फैसला

नई दिल्ली: तमिलनाडु की सीएम बनने के लिए तोड़-जोड़ कर रही शशिकला के लिए कल का दिन काफी अहम है. सुप्रीम कोर्ट से शशिकला पर भ्रष्टाचार के मामले में कल फैसला आएगा. और इस फैसले के साथ ही शशिकला की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश शशिकला के लिए बेहद अहम है. अगर फैसला शशिकला के पक्ष में आया तो उनके मुख्यमंत्री बनने की राह से एक बड़ा रोड़ा हट जाएगा. और अगर फैसला शशिकला के खिलाफ जाता है तो शशिकला को कोर्ट के फैसले के अनुसाल जेल जाना होगा और छह साल के लिए चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगी. आज शशिकला ने कहा कि उन्हें विधायकों का समर्थन प्राप्त है, राज्यपाल को उन्हें शपथ लेने के लए बुलाना चाहिए.

एटॉर्नी जनरल ने दी राज्यपाल को सलाह

दूसरी तरफ आज केंद्र के सबसे बड़े वकील एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने राज्यपाल विद्यासागर राव को सलाह दी कि एक सप्ताह के भीतर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराएं. एटॉर्नी जनरल ने राज्यरपाल को उत्तराखंड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया. राज्यपाल ने इस मामले में केंद्र से सलाह मांगी थी.

आज भी विधायकों से मिलने गईं शशिकला वही शशिकला आज भी एक रिजॉर्ट में विधायकों से मिलने गईं. शशिकला कल जब विधायकों से मिलने आयीं थीं तो उनके आंसू भी निकल आए थे. शशिकला ने कल कहा था, ''पार्टी की महासचिव बनाए जाने के बाद अम्मा की समाधि पर गई. लेकिन वहां से बाहर नहीं आ सकी. किसी चुंबकीय शक्ति ने मुझे जाने नहीं देना चाहती थी. उस दिन मैंने शपथ ली मैं अपनी आखिरी सांस तक उनकी विरासत को संभालूंगी.”

पन्नीरसेल्वम ने बताए घड़ियाली आंसू पन्नीर सेल्वम ने शशिकला के आंसूओं को घड़ियाली आंसू बताया था. कुर्सी की इस लड़ाई में पन्नीरसेल्वम का पड़ला भारी होता जा रहा है अब तक 11 सांसद और 7 एमएलए के साथ खड़े है. पन्नीरसेल्वम के समर्थन में नौ लोकसभा और दो राज्य सभा सांसद हैं.

क्या कहता है सीटों का गणित 235 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए. जिसमें एआईएडीएमके के पास 135 जो कि जयललिता के निधन के बाद 134 सीटें है, और डीएमके के पास 89 सीटें हैं. पनीरसेल्वम खेमे का दावा है कि उनके पास 50 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है, जबकि फिलहाल ओ पन्नीरसेल्वम समेत 7 विधायक ही सामने आये हैं. जबकि शशिकला ने करीब 94 विधायकों को एक रिजॉर्ट में बंद करके रखा है. ओ पन्नीरसेल्वम ने तो यह भी आरोप लगाया है कि हर एमएलए के पीछे 4 गुंडे शशिकला द्वारा रखे गए है. हालाँकि ये लड़ाई अब हर दिन एक नया मोड़ ले रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget