एक्सप्लोरर

चांद-तारे वाले झंडे पर बैन की मांग पर SC ने सरकार से जवाब देने को कहा

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने चांद-तारे वाले हरे झंडे पर पाबंदी की मांग की है. इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से से अपना पक्ष रखने को कहा है. बता दें कि यूपी शिया वक्फ बोर्ड का इस झंडे पर बैन के पीछे तर्क ये है कि इसका इस्लाम से कोई संबंध नहीं है.

नई दिल्ली: यूपी शिया वक्फ बोर्ड ने चांद-तारे वाले हरे झंडे पर पाबंदी की मांग की है. इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 2 हफ्ते में अपना पक्ष रखने को कहा है. यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस झंडे पर बैन लगाने की मांग ये कहते हुए कि है कि इसका इस्लाम से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि इस झंडे से बेवजह सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है.

बता दें कि पिछले साल ही कोर्ट ने सरकार से मसले पर जवाब मांगा था. उस समय कोर्ट ने कहा था, "कई बार सरकार के लिए किसी मसले पर कदम उठाना मुश्किल होता है. उसे डर होता है कि लोग उसके कदम को दुर्भावनावश उठाया हुआ मान लेंगे. अब ये मामला कोर्ट में है. अगर आपको इस मसले पर कुछ कहना है तो कह सकते हैं." सरकार ने आज जवाब के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी.

झंडे का इस्लाम से रिश्ता नहीं

रिज़वी की याचिका में कहा गया है कि इस झंडे का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है. पैगंबर मोहम्मद जब मक्का गए, तब उनके हाथ में सफेद झंडा था. मध्य युग में भी इस्लामिक फौजों के अलग-अलग झंडे होते थे. उन्होंने काह कि चांद तारे वाले हरे झंडे का 1906 से पहले कोई वजूद नहीं था.

जिन्ना की मुस्लिम लीग का झंडा

याचिका में कहा गया है कि 1906 में ढाका में इसे मुस्लिम लीग के झंडे के तौर पर डिजाइन किया गया. बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने इसमें मामूली बदलाव कर इसे राष्ट्रीय ध्वज बनाया. अब भी पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायदे-आज़म नाम की पार्टी इसी झंडे का इस्तेमाल करती है.

झंडा लगाने वालों पर कार्रवाई हो

रिज़वी के मुताबिक कट्टर और पाकिस्तानपरस्त लोगों ने भ्रम फैलाया है कि ये इस्लामिक झंडा है. ज़्यादातर लोगों को सच्चाई पता नहीं. उनके मकानों में कुछ स्वार्थी लोग ये झंडा लगा जाते हैं. वो इसे धार्मिक झंडा समझ कर लगा रहने देते हैं. मुस्लिम बस्तियों में भी यहां वहां इस झंडे को लगा दिया जाता है.

संप्रदायिक तनाव की बड़ी वजह

याचिका में कहा गया है कि मुस्लिम इलाकों में अज्ञानतावश लोग ये झंडा लगाते हैं. इसे अक्सर हिन्दू पाकिस्तान का झंडा समझ लेते हैं. ये सांप्रदायिक तनाव की वजह बनता है.

सोनभद्र हत्याकांड: सीएम योगी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, जानिए नरसंहार की घटना में अब तक क्या-क्या हुआ

Karnataka Floor Test: विधानसभा में कुमारस्वामी बोले- भगवान से अब भी पूछ रहा हूं, मुझे CM क्यों बनाया

सोनभद्र हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, प्रियंका बोलीं- नहीं पता कहां ले जा रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget