एक्सप्लोरर

SC On Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं माना जा रहा पटाखों पर हमारा आदेश, पालन की ज़िम्मेदारी वाले ही कर रहे उल्लंघन

SC On Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि शादी, त्योहारों और विजय जुलूसों में धड़ल्ले से पटाखे चल रहे हैं. हज़ारों-हज़ार पटाखों की लड़ियां जलाई जा रही हैं.

Supreme Court On Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने आज देश में आतिशबाजी के इस्तेमाल में नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि शादी, त्योहारों और विजय जुलूसों में धड़ल्ले से पटाखे चल रहे हैं. हज़ारों-हज़ार पटाखों की लड़ियां जलाई जा रही हैं. जिन पर कोर्ट के आदेश के पालन की ज़िम्मेदारी है, वह भी उसका उल्लंघन कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा है कि उसे इस बारे में प्रशासन की जवाबदेही तय करनी होगी.

ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में कम प्रदूषण वाले ग्रीन क्रैकर्स के निर्माण और बिक्री का आदेश दिया था. इस समय कोर्ट में मुख्य रूप से 2 अर्जियों पर सुनवाई चल रही है. एक अर्ज़ी मामले के मूल याचिकाकर्ताओं की है. इसमें प्रदूषण मुक्त पटाखों के निर्माण में विफलता को देखते हुए आतिशबाजी पर पूर्ण रोक की मांग की गई है. दूसरी अर्ज़ी पटाखा निर्माताओं की है. उन्होंने लाखों श्रमिकों के बेरोजगार हो जाने का हवाला दिया है. उन्होंने मांग की है कि कोर्ट पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) को पटाखों को मंजूरी देने के आवेदन पर जल्द फैसला लेने के लिए कहे.

आज इस मामले की सुनवाई के दौरान क्रैकर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के लिए पेश वरिष्ठ वकील आत्माराम नाडकर्णी ने कहा कि नियमों की सख्ती से एक उद्योग तबाह हो गया है. लाखों श्रमिकों का रोजगार संकट में है. तमाम निर्माताओं ने नेशनल एनवायरनमेंटलइंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) की तरफ से बताए गए फॉर्मूले के आधार पर पटाखों के लिए मंज़ूरी का आवेदन दे रखा है. लेकिन PESO उनमें हानिकारक केमिकल की बात कहते हुए अनुमति नहीं दे रहा है. दूसरी तरफ याचिकाकर्ता के वकील गोपाल शंकरनारायण ने कहा कि पटाखे अभी भी प्रदूषण फैला रहे हैं. उनमें कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से दाखिल हलफनामे में भी बेरियम जैसे हानिकारक पदार्थ को मंजूरी दिलाने की कोशिश की गई है.

सुनवाई के दौरान जस्टिस एम आर शाह और ए एस बोपन्ना की बेंच ने कहा कि वह लोगों के रोजगार को अहम मानता है. लेकिन करोड़ो लोगो के जीवन का अधिकार उससे कहीं महत्वपूर्ण है. ग्रीन पटाखों को लेकर जो आदेश दिया गया था, उसका पूरी तरह पालन होना चाहिए. सिर्फ नियम बना देना पर्याप्त नहीं होता. मामले की सुनवाई बुधवार को जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

West Bengal Violence: ममता सरकार ने राज्य में हुई हिंसा की सीबीआई जांच का किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

NEET SS 2021 Exam: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, कहा- 'सत्ता के खेल में युवा डॉक्टरों का फुटबॉल की तरह इस्तेमाल न करें' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget