एक्सप्लोरर

'हर एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करना अव्यवहारिक', सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया हाईकोर्ट का आदेश

याचिकाकर्ताओं ने हर एटीएम बूथ पर हर वक्त गार्ड की तैनाती को खर्चीला और अव्यवहारिक बताया था.

हर एटीएम पर चौबीसों घंटे सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने को सुप्रीम कोर्ट ने अव्यवहारिक बताया है. गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलील को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया है.
 
2013 में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एटीएम से एक व्यक्ति के 35 हजार रुपए चोरी होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया था. हाईकोर्ट ने एटीएम में सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया था. इस आदेश में हर एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड रखने, सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू रखने, एटीएम से जुड़े अस्थायी कर्मचारियों के वेरिफिकेशन, एक बार में एक ही व्यक्ति के एटीएम बूथ में प्रवेश, एटीएम बूथ में हेलमेट और मफलर जैसी चीजों से चेहरा ढंकने पर रोक जैसी कई बातें कही गई थीं.
 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उन्होंने सभी एटीएम बूथ पर हर समय गार्ड की तैनाती को खर्चीला और अव्यवहारिक बताया था. 2016 में बैंकों की याचिका को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने उस अंतरिम रोक को स्थायी कर दिया है.
 
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच के सामने बैंकों की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए. उन्होंने कहा कि असम में 4 हजार से ज्यादा एटीएम बूथ हैं. हर जगह, हर समय सुरक्षा गार्ड रखना संभव नहीं हो सकता. दुनियाभर में एटीएम सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी को ही व्यवहारिक माना जाता है. एसजी तुषार मेहता ने यह भी बताया कि बैंकों के इस स्टैंड को केंद्रीय वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने भी समर्थन दिया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की बातें थोड़ी देर सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया.
 
 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget