एक्सप्लोरर

याचिकाकर्ता ने कहा- '16 साल से ज़्यादा की लड़की की सहमति से बने संबंध को नहीं माना जाए रेप', SC ने सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- 19 से 21 साल की उम्र के लगभग 36 हजार लड़के रेप के ऐसे मुकदमों के चलते जेल में बंद हैं.

Supreme Court: 16 से 18 साल की उम्र के लड़की के साथ बने शारीरिक संबंध को बलात्कार माने जाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. याचिका में कहा गया है कि अगर 16 साल से अधिक की लड़की यौन संबंध की सहमति देने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम है, तो उसकी रजामंदी से संबंध बनाने वाले पर रेप का मुकदमा नहीं चलना चाहिए. 

याचिकाकर्ता ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में रेप का केस तभी चलना चाहिए जब संबंध लड़की की सहमति के बिना बनाया गया हो या उसकी सहमति डरा-धमका कर या धोखे से ली गई हो.

सुप्रीम कोर्ट से क्या बोले याचिकाकर्ता हर्ष विभोर
याचिकाकर्ता हर्ष विभोर सिंघल ने कोर्ट को बताया है कि कानून 18 साल से कम उम्र की लड़की की सहमति से बने संबंध को भी रेप मानता है. 18 से कम की लड़की के साथ संबंध को अनिवार्य रूप से रेप मानने का खामियाजा उठाने वालों की संख्या लाखों में है. 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े के मुताबिक 19 से 21 साल की उम्र के लगभग 36 हज़ार लड़के रेप के ऐसे मुकदमों के चलते जेल में बंद हैं.

ज्युवेनाइल जस्टिस एक्ट में हुए बदलाव का दिया हवाला
याचिकाकर्ता ने ज्युवेनाइल जस्टिस एक्ट में हुए बदलाव का भी हवाला दिया है. उन्होंने कहा है कि गंभीर अपराध के मामलों में 16 साल से अधिक के आरोपी की मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की जाती है. फिर यह तय किया जाता है कि उसे वयस्क मानकर मुकदमा चलाया जाए या नही. 

ठीक उसी तरह 16 से 18 साल की लड़की के साथ बने संबंध के मामले में भी इस तरह की जांच होनी चाहिए. यह देखा जाना चाहिए कि क्या लड़की सहमति देने लायक है. अगर ऐसा है तो लड़की को वयस्क की तरह देखते हुए उसकी सहमति से बने रिश्ते को रेप न माना जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मांगी दलीलें
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारडीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच के सामने याचिकाकर्ता हर्ष विभोर सिंघल ने खुद दलीलें रखीं. कोर्ट ने थोड़ी देर उनकी दलीलें सुनने के बाद मामले में केंद्र सरकार के गृह, कानून, स्वास्थ्य और महिला कल्याण मंत्रालय को नोटिस जारी कर दिया. इसके अलावा कोर्ट ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी जवाब मांगा है. 6 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें: 'महिलाएं न करें आवेदन', जब नौकरी की इस शर्त पर सुधा मूर्ति ने सीधे जेआरडी टाटा को लिख दिया था पत्र

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget