एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिला देते वक्त 12वीं के नतीजों को भी महत्व दें: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ प्रवेश परीक्षा के आधार पर इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिला देना सही नहीं है. 12वीं के नतीजों को भी महत्व दिया जाना चाहिए. इस टिप्पणी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने निजी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ दायर 3 साल पुरानी याचिका का निपटारा कर दिया. स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 2014 में दाखिल याचिका में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए बड़े पैमाने पर खुले कोचिंग इंस्टिट्यूट का मसला उठाया था. याचिका में कहा गया था कि ये व्यवसाय अब 35 हज़ार करोड़ रुपए का उद्योग बन चुका है. लेकिन इसके ऊपर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं है. कोचिंग इंस्टिट्यूट छात्रों के शोषण का अड्डा बन गए हैं. याचिका में कहा गया था कि इंजीनियरिंग/मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में सवाल पूछने का तरीका स्कूल की पढ़ाई से काफी अलग होता है. इसका फायदा निजी संस्थान उठाते हैं. ऊंची फ़ीस लेकर ये अभिभावकों का आर्थिक शोषण करते हैं. साथ ही मानसिक रूप से बच्चों को भारी दबाव में डाल देते हैं. याचिका में कोचिंग संस्थानों पर पाबंदी लगाने या उनके लिए सरकारी नियम की मांग की गयी थी. कहा गया था कि ये इंस्टिट्यूट तरह-तरह के लुभावने विज्ञापन के ज़रिए किशोर उम्र के बच्चों को आकर्षित करते हैं. कई शहरों में तो कोचिंग का धंधा मुख्य कारोबार बन गया है. वहां से अक्सर मानसिक दबाव में बच्चों की आत्महत्या की खबरें आती हैं. इसके जवाब में केंद्र सरकार की दलील थी कि कोचिंग संस्थानों पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती. अगर उनमें कुछ गलत हो रहा है तो उसकी रोकथाम राज्य सरकार को करनी चाहिए. आज मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी माना कि कोचिंग इंस्टिट्यूट को बंद नहीं किया जा सकता. लेकिन कोर्ट ने कहा कि व्यवस्था में सुधार बहुत ज़रूरी है. जस्टिस आदर्श गोयल और उदय ललित की बेंच ने कहा कि सरकार को कोचिंग व्यवसाय को लेकर दिशानिर्देश बनाने चाहिए. बेंच का मानना था कि स्कूल की पढ़ाई का महत्व बनाए रखना चाहिए. बेंच ने सुझाव दिया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश देते वक्त 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट से 40 फीसदी नंबर जोड़े जाने चाहिए. जबकि 60 फीसदी नंबर एंट्रेंस एक्ज़ाम से लिए जाने चाहिए. सरकार की तरफ से पेश वकील ने कहा कि सरकार जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा लेने के लिए एक एजेंसी का गठन करने जा रही है. परीक्षा से जुड़े नियम बनाते समय कोर्ट के सुझाव का भी ध्यान रखा जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget