एक्सप्लोरर

Mirzapur Controversy: वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर' को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एमेजन प्राइम और निर्माता को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका के साथ होगी. उस मामले पर पहले ही नोटिस जारी हो चुका है.

नई दिल्ली:  वेब सीरीज़ मिर्जापुर के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम और सीरीज़ के निर्माता को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका के साथ होगी. उस मामले पर पहले ही नोटिस जारी हो चुका है. सीजेआई एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामा सुब्रमण्यम की बेंच ने नोटिस जारी किया है.

वेब सीरीज में मिर्जापुर शहर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सुरेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. इससे पहले उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव भी मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर नाराजगी जहिर कर चुके हैं.

जल्द आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन मिर्जापुर वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी सफल रहने के बाद प्राइम वीडियो ने इसके तीसरे सीजन को भी लाने की घोषणा कर दी है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को अधिक बढ़ा दिया है. 'मिर्जापुर' को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिला है. शो के दूसरे सीजन को न केवल सबसे अधिक देखा गया, बल्कि इसके लॉन्च होने के महज 48 घंटों के भीतर अधिकतम दर्शकों ने बिंज-वॉच करते हुए एक नया बेंचमार्क भी स्थापित कर दिया है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़ की मुख्य भूमिका के साथ-साथ अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया.

यह भी पढ़ें 'तांडव' को लेकर शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- पार्टी अब हास्य-व्यंग्य का विषय बन गई है अब रेस्टोरेंट को बताना होगा मीट हलाल है या झटका, साउथ दिल्ली MCD ने लिया अहम फैसला 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget