एक्सप्लोरर

Haryana DSP Murder: हरियाणा में बेखौफ खनन माफिया, नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर चढ़ाया डंपर, मौके पर ही मौत

Haryana स्थित नूंह के पास पचगांव में अवैध खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर डंपर चढ़ा दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Nuh News: हरियाणा स्थित मेवात के नूंह स्थित पचगांव में अवैध खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी. खनन माफियाओं ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया और उनकी मौके पर मौत हो गई. इस घटना के बाद हरियाणा के एडीजी संदीप खेड़वाल ने कहा कि 12 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी. खनन माफियाओं पर पहले भी एक्शन हो रहा था और अब भी हुआ. आगे भी होता रहेगा.

मिली जानकारी के अनुसार एक सूचना पर खनन रोकने गए गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह जब अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो खनन माफियाओं के आदमियों ने डीएसपी पर डम्फर चढ़ा दिया. वहीं मौके पर पहुंचे नूह एसपी और आईजी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ताबड़ू में थे. दरअसल डीएसपी तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे.

इसी साल रिटायर होने वाले थे डीएसपी सुरेंद्र सिंह
जानकारी के मुताबिक डीएसपी गाड़ी के पास ही खड़े थे. इसी दौरान एक तेज गति डंपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी और वहीं उनकी मौत हो गई. बता दें इसी साल सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नूंह पुलिस ने एक बयान में कहा कि मेवात स्थित ताबडू में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर जांच के लिए गए. इस दौरान उन पर डंपर चढ़ा दिया गया. मामले में आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें:

Haryana News: हरियाणा में तीन दिन में बिजली चोरी के 3 हजार मामले, दोषियों पर लगा 9.82 करोड़ का जुर्माना

Karnal News: करनाल में खौफनाक हादसा, करंट लगने से 14 साल के बच्चे की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget