एक्सप्लोरर

Supreme Court: छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहला दिन, मणिपुर हिंसा और पुरुष आयोग पर आज अहम सुनवाई

Supreme Court: गर्मी की छुट्टियों के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 2000 से अधिक मामलों को सुनवाई के लिए लिया. अब एक बार फिर से कोर्ट में रेगुलर कामकाज शुरू हो गया है.

Supreme Court Hearing: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 3 जुलाई को एक बार फिर से खुल गया है. आज पहले ही दिन सर्वोच्च अदालत में दो प्रमुख मामलों को लेकर सुनवाई होनी है. पहला मामला मणिपुर हिंसा से जुड़ा है. इसके साथ ही पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई होनी है. आइए दोनों मामलों को जानते हैं.

सबसे पहले मणिपुर से जुड़ी हिंसा का मामला, जिसे लेकर एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिसमें मणिपुर में अल्पसंख्यक कुकी आदिवासियों के लिए सेना की सुरक्षा देने और उन पर हमला करने वाले सांप्रदायिक समूहों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है. 

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई

मणिपुर ट्राइबल फोरम की तरफ से दायर की गई याचिका पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई करेगी. इसके पहले एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच के सामने सुनवाई के लिए याचिका डाली थी, जिसे 20 जून को जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा की बेंच ने खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि ये कानून व्यवस्था का मामला है जिसे प्रशासन को देखना चाहिए.

पुरुष आयोग की मांग पर भी सुनवाई

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग की मांग को लेकर दायर याचिकापर भी सोमवार (3 जुलाई) को ही सुनवाई होनी है. अधिवक्ता महेश कुमार तिवारी ने याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया कि शादीशुदा मर्दो में आत्महत्या करने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. याचिका में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का आंकड़ा दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 2021 में आत्महत्या करने वाले पुरुषों में पारिवारिक समस्याओं के कारण तकरीबन 33.2 फीसदी और विवाह संबंधी वजहों के चलते 4.8 प्रतिशत ने अपना जीवन समाप्त कर लिया था.

याचिका में विवाहित पुरुषों की ओर से आत्महत्या के मुद्दे से निपटने और घरेलू हिंसा से पीड़ित पुरुषों की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें

Maharshtra NCP Crisis: बागियों के खिलाफ सीनियर पवार का एक्शन, अजित पवार समेत 9 लोगों के खिलाफ अयोग्यता याचिका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget