एक्सप्लोरर

यूनिवर्सिटी परीक्षाओं पर SC का फैसला कल, तय होगा कि परीक्षाएं जारी रहेंगी या रद्द होंगी

देश के लाखों कॉलेज छात्रों निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच को तय करना है कि परीक्षाएं होंगी या टाल दिया जाएगा.

नई दिल्ली: देश भर के विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जारी रहेगी या उन्हें रद्द कर दिया जाएगा? सुप्रीम कोर्ट इस पर कल सुबह 10.30 बजे फैसला देगा. याचिकाओं में देश में कोरोना के हालात का हवाला देते हुए यूजीसी के उस निर्देश को चुनौती दी गई है जिसमें सभी विश्वविद्यालयों से 30 सितंबर तक परीक्षा पूरी करने के लिए कहा गया है. यूजीसी ने जवाब में कहा है कि उसने छात्रों के भविष्य के मद्देनजर ही ये निर्देश जारी किया है.

क्या है मामला

प्रणीत समेत 31 छात्रों,  कानून के छात्र यश दुबे,  शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना, पश्चिम बंगाल के कॉलेज शिक्षकों की एक संस्था के अलावा भी कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि देश में  कोरोना के मद्देनजर यूजीसी के निर्देश गलत हैं. अभी परीक्षा कराने से छात्रों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है. जिस तरह से सीबीएसई की परीक्षा में एवरेज मार्किंग के जरिए रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया गया था, वैसा ही इस मामले में हो. जवाब में यूजीसी ने दलील दी है कि अंतिम वर्ष की परीक्षा के आयोजन का फैसला छात्रों के हित में ही लिया गया है. छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प दिया जा रहा है. उनके स्वास्थ्य को बिना किसी खतरे में डाले परीक्षा ली जाएगी.

याचिकाकर्ताओं की दलील

अलग-अलग याचिकाकर्ताओं के लिए पेश अभिषेक मनु सिंघवी, अलख आलोक श्रीवास्तव और दूसरे वकीलों ने कहा कि यूजीसी ने हालात पर बिना सोच-विचार किए गाइडलाइंस जारी कर दी है. देश में 16 लाख से ज़्यादा कोरोना के मामले हो चुके हैं. हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं. अगर कॉलेज की परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा. सुनवाई के दौरान यह दलील भी दी गई कि कई विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा कराने में सक्षम नहीं है. उनके पास इतनी सुविधा नहीं है.

गृह मंत्रालय परीक्षा के पक्ष में

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 20 जुलाई को जारी उन दिशा निर्देशों का हवाला दिया, जिनमें अभी भी लोगों के एक जगह पर जमा होने और स्कूल-कॉलेजों को खोलने से मना किया गया है. इस पर कोर्ट ने गृह मंत्रालय से स्थिति स्पष्ट करने को कहा. जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने शिक्षा मंत्रालय के आग्रह पर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन के लिए शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है. उनको यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक परीक्षा के आयोजन के लिए 'अनलॉक 3' के गाइडलाइन से छूट दी जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर देश के लाखों कॉलेज छात्रों की निगाह टिकी है. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच यह तय कर देगी कि परीक्षाएं होंगी या उन्हें टाल दिया जाएगा या फिर उन्हें रद्द कर औसत अंकों (एवरेज मार्किंग) के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे.

मथुरा के जवाहर बाग कांड की जांच 4 साल बाद भी अधूरी, SC ने शहीद एसपी की पत्नी से HC जाने को कहा 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget