एक्सप्लोरर

जब चांदनी चौक में अवैध निर्माण हो रहे थे तो क्या आंखें बंद थीं? MCD के साथ दिल्ली HC पर भी भड़का SC, कहा- दुर्भाग्य से हाइकोर्ट...

कोर्ट ने कहा कि वह इन निर्माण और बिल्डर्स को इसकी अनुमति देने में एमसीडी के अधिकारियों की संलिप्तता की सीबीआई जांच कराने के पक्ष में है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (18 फरवरी, 2025) को संकेत दिया कि वह दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में अवैध निर्माण और इसे रोकने में दिल्ली नगर निगम (MCD) की विफलता की सीबीआई जांच का आदेश दे सकता है. कोर्ट एमसीडी के साथ-साथ दिल्ली हाईकोर्ट के कुछ आदेशों को लेकर भी नाराज नजर आया. कोर्ट ने कहा कि वह एमसीडी के अधिकारियों की निष्क्रियता से चिंतिंत हैं क्योंकि जब बिल्डर ये बिल्डिंग बनाते हैं तो ध्यान नहीं दिया जाता है.  

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच मामले पर सुनवाई कर रहा था. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट से इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि याचिकाकर्ताओं की बात सुनी नहीं जाती है और सिर्फ एमसीडी की बात सुनकर मामले का निपटारा कर दिया जाता है. 

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट उन निर्माणों की जांच करवाएगा, जिन पर अवैध होने के आरोप लगे हैं. साथ ही ये निर्माण करवाने वाले बिल्डर्स और उन्हें इसकी अनुमति देने में अधिकारियों की संलिप्तता की सीबीआई जांच का आदेश देने के पक्ष में हैं. जस्टिस सूर्यकांत ने फटकार लगाते हुए कहा कि बिल्डर इन इमारतों का निर्माण करते हैं और एमसीडी अपनी आंखें बंद कर लेता है.

जज की आपत्तियों पर दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से पेश एडवोकेट ने कहा कि अनाधिकृत निर्माण को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हटाया गया है, जहां यह मामला अब भी लंबित है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'जब कोई व्यक्ति जनहित याचिका लेकर आता है, तो अचानक आप जाग जाते हैं... दुर्भाग्य से हाईकोर्ट याचिकाकर्ताओं को कुछ कहने की अनुमति भी नहीं देता है और आपके बयान के आधार पर मामले को अचानक बंद कर देता है. हम सीबीआई को हर चीज की जांच करने का निर्देश देंगे.'

मामले की सुनवाई अब अगले सप्ताह होगी. बेंच ने कहा, 'इस मामले में न केवल विशेषज्ञों की टीम की ओर से साइट का निरीक्षण करने की आवश्यकता है, बल्कि माप सहित नगर निगम के मामलों की भी जांच करने की आवश्यकता है, क्योंकि अवैध और अनधिकृत वाणिज्यिक निर्माणों को बाहरी कारणों से अनुमति दी गई थी. इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए कि गहन जांच का आदेश क्यों नहीं दिया जाए.'

बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह दूसरे पक्ष को सुने बिना आदेश पारित नहीं कर सकती और उनसे एक समिति के गठन के लिए आर्किटेक्ट और इंजीनियरों के नाम सुझाने को कहा, जो साइट पर जाकर निरीक्षण कर सकें. सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट के दो आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें चांदनी चौक क्षेत्र के फतेहपुरी स्थित बाग दीवार में अनधिकृत निर्माण को हटाने से संबंधित एक आदेश भी शामिल था, जिसका निपटारा एमसीडी के इस बयान पर किया गया था कि अवैध ढांचे हटा दिए गए हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
विवेक जोशी बने निर्वाचन आयुक्त, हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में कर चुके हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget