एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार 9 जजों ने एक साथ ली शपथ, देखिए लिस्ट

अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है. सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिल सकती है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज 9 नए जजों ने पदभार संभाला. चीफ जस्टिस एन वी रमना ने उन्हें सुबह 10.30 बजे पद की शपथ दिलाई. जो 9 लोग आज सुप्रीम कोर्ट जज बने, उनमें से 8 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या जज हैं. उनके अलावा एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त हुए. 

शपथ लेने वाले जजों की असाधारण रूप से बड़ी संख्या के चलते कार्यक्रम का आयोजन 900 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में हुआ. हालांकि, कोविड प्रोटोकॉल के चलते कार्यक्रम में बहुत सीमित लोगों को अनुमति दी गई. इसमें सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों के अलावा एटॉर्नी जनरल, सॉलिसीटर जनरल, बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि, वरिष्ठ वकीलों के अलावा नवनियुक्त जजों के परिवार और मित्र उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले चुनिंदा पत्रकारों को ही निमंत्रण दिया गया था.

सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ. सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान 24 जज आगे की 3 पंक्तियों में बैठे. चौथी पंक्ति में आज शपथ लेने वाले 9 जज बैठे. सबसे पहले रजिस्ट्रार स्तर के एक अधिकारी ने चीफ जस्टिस से कार्यक्रम शुरू करने की औपचारिक अनुमति मांगी. उनकी अनुमति के बाद अधिकारी ने एक-एक कर के हर नए जज की नियुक्ति के लिए जारी राष्ट्रपति के आदेश को पढ़ा. हर आदेश के पढ़े जाने के बाद नवनियुक्त जज का नाम पुकारा जाता और वह अग्रिम पंक्ति में चीफ जस्टिस के बगल में खाली कुर्सी पर आते. उसके बाद चीफ जस्टिस उन्हें पद की शपथ दिलाते.

जजों ने आज इस क्रम में शपथ ली :-

  1. जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका
  2. जस्टिस विक्रम नाथ
  3. जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी
  4. जस्टिस हिमा कोहली
  5. जस्टिस बंगलोर वेंकटरमैया नागरत्ना
  6. जस्टिस चुडलायिल तेवन रविकुमार
  7. जस्टिस एम एम सुंदरेश
  8. जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी
  9. पामीदिगंतम श्री नरसिम्हा

2 साल बाद हुई नियुक्ति
जजों के चयन करने वाले कॉलेजियम में सहमति न बन पाने के चलते करीब 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्ति नहीं हुई थी. इस कारण जजों के कुल 34 पदों में से सिर्फ 10 पद खाली हो गए थे. आज होनी वाली नई नियुक्तियों के बाद जजों की संख्या 33 हो गई है.

3 लोग बन सकते हैं चीफ जस्टिस
इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं. अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है. सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के दो 40 मंजिला टॉवर्स गिराने का दिया आदेश, एमेराल्ड केस में सुनाया फैसला

Memory Loss: क्या समय के साथ आपकी याददाश्त भी हो रही है Weak, इन आसान तरीकों से करें मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget