एक्सप्लोरर

सोमनाथ चटर्जी को याद कर सुमित्रा महाजन की आंखें हुईं नम, कहा- वो बड़े भाई की तरह थे

चटर्जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता थे. वे 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए, उन्हें साल 1996 में उत्कृष्ट सांसद का सम्मान भी मिला था.

नई दिल्ली: पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का ईज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सोमनाथ चटर्जी के निधन पर देश की सभी राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है. आज सोमनाथ चटर्जी को याद करते हुए लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भावुक हो गईं. सुमित्रा महाजन ने कहा कि वो मेरे बड़े भाई की तरह थे.

सोमनाथ चटर्जी को याद करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा, ''सोमनाथ दा, मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे. हमारी विचारधारा अलग थी लेकिन फिर भी जब से मैं सदन में आई, मैंने देखा कि वो कैसे नियमों का पालन करते हुए मुद्दों को उठाते थे. स्पीकर के तौर पर उनका कार्यकाल मेरे लिए मार्गदर्शक रहा.''

90 साल की उम्मर में हुआ निधन गुर्दे संबंधी समस्या से जूझ रहे चटर्जी को इससे पहले मंगलवार को गंभीर स्थिति में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चटर्जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता थे. वे 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए, उन्हें साल 1996 में उत्कृष्ट सांसद का सम्मान भी मिला था.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चटर्जी भारतीय राजनीति के एक कद्दावर नेता थे. मोदी ने शोक जताते हुए कहा, “ उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया और वह गरीब तथा कमजोर तबके के कल्याण के लिए एक मुखर आवाज थे.” मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’’

राहुल गांधी और केजरीवाल ने भी दुख जताया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ के निधन पर शोक जताया. राहुल ने ट्वीट कर कहा, "मैं सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करता हूं." उन्होंने कहा, "वह एक संस्थान थे. दलगत राजनीति से परे सभी सांसद उनका बहुत आदर व सम्मान करते थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है."

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें 'भारत के अब तक के सबसे महान लोकसभा अध्यक्षों में से एक के रूप में' याद किया. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "सोमनाथ चटजीर्जी के बारे में बेहद दुखद खबर. समकालीन समय के सबसे महान संसद सदस्यों में से एक.. देश उन्हें हमेशा याद करेगा."

यह एक बड़ी क्षति: ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, "सोमनाथ-दा के निधन पर दुखी हूं. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है."

योगी आदित्यनाथ ने कहा- उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर चटर्जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा. योगी ने शोक संदेश में कहा, "सोमनाथ चटर्जी ने अपने योगदान से भारतीय संसद की गौरवशाली परंपराओं को समृद्घ किया. उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, कमजोर और उपेक्षित वगरें के हितों को प्राथमिकता दी."

झारखंड के सीएम ने शोक जताया झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संसदीय परंपरा में उनका योगदान अतुलनीय है. दास ने शोक संदेश में कहा, ‘‘पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन से जो नुकसान देश की राजनीति को पहुंचा है उसे भरा नहीं जा सकता. संसदीय परंपरा में उनका योगदान अतुलनीय है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget