एक्सप्लोरर

Bindeshwar Pathak Died: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Bindeshwar Pathak Death: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का कार्डियक अरेस्ट के चलते मंगलवार (15 अगस्त) को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया.

Bindeshwar Pathak Death: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार (15 अगस्त) को निधन हो गया. डॉ. पाठक ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की मदद से सांस देने की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. 

सुलभ इंटरनेशनल एक सामाजिक सेवा संगठन है, जो शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सुधारों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. उनके एक सहयोगी ने बताया कि 80 वर्षीय बिंदेश्वर ने सुबह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद वह अचानक गिर गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स लाया गया. 

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि बिंदेश्वर पाठक को दोपहर 1:42 बजे मृत घोषित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है. डॉ. बिंदेश्वर पाठक का जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बाघेल गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनकी मां योगमाया देवी थीं और उनके पिता रमाकांत पाठक थे, जो समुदाय के एक सम्मानित सदस्य थे. 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया."

पीएम मोदी ने कहा, "बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन बना लिया था. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जबरदस्त समर्थन प्रदान किया. हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा."

ये भी पढ़ें: LoC पर BSF के जवानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बोले- हम भाग्यशाली हैं, हमारे पास बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget