एक्सप्लोरर

'BJP के दबाव में आकर लिखी थी चिट्ठियां, केजरीवाल बना रहे ऐसा बयान देने का दबाव'- ठग सुकेश का नया दावा

सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उस पर केजरीवाल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है. सुकेश मीडिया के सामने ये कहे कि पहले जो भी पत्र उसने लिखे थे, वे बीजेपी के दबाव में आकर लिखे थे.

Sukesh Chandrasekhar Press Release: 200 करोड़ की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उस पर केजरीवाल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है. सुकेश मीडिया के सामने ये कहे कि पहले जो भी पत्र उसने लिखे थे, वे बीजेपी के दबाव में आकर लिखे थे.

वहीं, इसके पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के राज्यपाल को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में सुकेश ने कहा था कि जब से उसने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की शिकायत की है तबसे ही उसको फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं. 

ठग सुकेश ने शेयर किए थे फोन नंबर के स्क्रीन शॉट

इस मामले पर सुकेश के वकील अनंत मलिक ने कहा कि 14 और 15 नवंबर को सुकेश की सत्येंद्र जैन के खिलाफ स्टेटमेंट जेल में रिकॉर्ड की गई थी. स्टेटमेंट रिकॉर्ड होने के बाद से ही उसकी मां के फोन पर धमकी भरी कॉल आ रही है. इतना ही नहीं इस पत्र के साथ सुकेश ने कुछ फोन नंबर स्क्रीन शॉट भी शेयर किये गये थे. उन नंबरों से सुकेश की मां के नंबर पर मिस कॉल आई थी. टेलीफोन डाइरेक्टरी वाली एप पर ये नंबर मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के नाम दिखाये गये हैं.

राजनीतिक आरोपों को लेकर चर्चा में है सुकेश चंद्रशेखर

पिछले कुछ दिनों से सुकेश चंद्रशेखर अपनी ठगी के मामलों से ज्यादा राजनीतिक आरोपों को लेकर चर्चा में है. दिल्ली सरकार में मंत्री सतेंद्र जैन और आम आदमी पार्टी पर उसने कई आरोप लगाए हैं. सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक पर भी उसने उगाही के आरोप लगाए थे. मालूम हो कि सतेंद्र जैन इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही बंद हैं.

सुकेश मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नाडीज का भी नाम

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े नाम नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना नाम सामने आने के बाद से सुर्खियों में हैं. आमतौर पर ये दोनों ही विवादों से दूर रहने की कोशिश करते हैं. लेकिन, इस मामले में ये दोनों केस का हिस्सा बने हुए हैं. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा और जैकलीन का नाम सामने आया है. 

यह भी पढ़ें: China Corona: जीरो कोविड पॉलिसी हटाए जाने के बाद चीन में मची अफरातफरी, कई जगह कोरोना ब्लास्ट- स्कूल भी हुए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget