एक्सप्लोरर

IIT, NIT में आत्महत्याओं के पीछे ये है वजह, केंद्र ने बताया- इस साल कितने छात्रों ने मौत को लगाया गले

Suicide In IIT: आईआईटी, आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का तनाव भी एक वजह है. केंद्र सरकार ने इस बारे में जानकारी दी है.

Suicide In IIT: देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर केंद्र सरकार ने संसद में जवाब दिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से दी गई जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे जिन कारणों की पहचान की गई है उनमें पढ़ाई को लेकर तनाव भी एक कारण है. इसके अलावा पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे भी जिम्मेदार हैं.

राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद एल हनुमंथैया ने आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम समेत उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर केंद्र से सवाल पूछा था. इसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने पिछले 5 सालों में छात्रों की आत्महत्या के आंकड़े पेश किए

संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में अभी तक आईआईटी और एनआईटी में छात्रों की आत्महत्या के छह मामले दर्ज किए गए हैं. साल 2022 में 16, 2021 में 7, 2020 में 5, 2019 में 16 और 2018 में 11 छात्रों ने आत्महत्या की है.

IIT मुंबई में छात्र ने की थी आत्महत्या
सरकार ने ये जानकारी ऐसे समय में दी है जब कुछ दिन पहले ही आईआईटी मुंबई में एक 18 वर्षीय दलित छात्र की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में रहा था. छात्र ने संस्थान स्थित अपने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अहमदाबाद का रहने वाले छात्र ने तीन पहले ही बीटेक कोर्स में दाखिला लिया था. छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके साथ संस्थान में जातिगत भेदभाव हो रहा था. हालांकि, संस्थान ने इन आरोपों से इनकार किया था. वहीं, मंत्रालय ने संसद को दी गई जानकारी भी में शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या के पीछे भेदभाव को कारण नहीं माना है.

तनाव करने के लिए उपाय
मंत्री ने संसद को बताया कि अकादमिक तनाव को कम करने के लिए संस्थानों की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं. इनमें क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल है. उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने 12 क्षेत्रीय भाषाओं में टेक्निकल कोर्स की किताबों का अनुवाद शुरू किया है.

यह भी पढ़ें

IIT Madras: आईआईटी मद्रास के एक और छात्र ने की आत्महत्या, एक महीने के भीतर दूसरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget