एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी ने फिर ठोका सीएम पद पर दावा, कहा- शिवसेना के बात करते ही बन जाएगी सरकार

बीजेपी और शिवसेना दोनों मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी हुई है. इस बीच बीजेपी के सीनियर नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इसके बाद सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम लोग शिवसेना का इंतजार करेंगे और हमारी ही सरकार बनेगी.

मुंबई: बीजेपी के सीनियर नेताओं ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य की मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा की. सरकार के गठन को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है और शिवसेना अपने तेवर बदलने के लिए तैयार नहीं है. बीजेपी भी मुख्यमंत्री पद देने को तैयार नहीं है और उसने एक बार फिर इसपर दावा ठोका है. वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम लोग शिवसेना का इंतजार करेंगे. सरकार सिर्फ हमारी ही बनेगी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे.

EPF मामला: अखिलेश बोले- घोटाले के लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार, CM योगी इस्तीफा दें

यानी सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि सरकार बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की ही बनेगी. उन्होंने कहा, ''हमारी व्यापक चर्चा हुई, हम शिवसेना की प्रतीक्षा करेंगे लेकिन सरकार केवल हमारी होगी. यहां कोई 'अगर' और 'मगर' नहीं है, कभी भी यह खबर आपको मिल सकती है कि हम सरकार बना रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि शिवसेना के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं. जैसे ही शिवसेना बात करेगी, सरकार बन जाएगी.

वहीं शिवसेना ने भी दो टूक कह दिया कि राज्य में सीएम उनकी पार्टी का ही होगा. शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. महाराष्ट्र की राजनीति का चेहरा बदल गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं. यानी दोनों पार्टियां मुख्यमंत्री पर दावा ठोक रही हैं.

'महा' की वजह से गुजरात में हो सकती है भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है 'बुलबुल' तूफान

उधर एनसीपी ने राज्य की सियासत को और दिलचस्प बना दिया है. एनसीपी ने कहा कि अगर शिवसेना फैसला करती है तो वह समर्थन देने के लिए तैयार है. पार्टी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन का नौबत नहीं आने देगी. उन्होंने यहां तक कहा कि एनसीपी और शिवसेना की विचारधारा आड़े नहीं आएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget