एक्सप्लोरर

ग्राहकों को राहत: बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 30 रुपए सस्‍ता, सब्सिडी वाला 1.46 रुपये

एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 1.46 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ है.

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 1.46 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ है. जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये घटाये गये. इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी.

सरकारी पेट्रोलियम ईंधन वितरण कंपनियों ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में एक माह में लगातार तीसरी बार कमी की है. इसकी मुख्य वजह इस ईंधन पर कर का भार कम होना है.

देश की सबसे बड़ी रसोई गैस कंपनी इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि गुरुवार की मध्यरात्रि से दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 493.53 रुपये होगी जो अभी 494.99 रुपये है. इसी तरह बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत भी 30 रुपये घटकर अब 659 रुपये प्रति सिलेंडर की गयी है.

इससे पहले एक दिसंबर को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 6.52 रुपये और एक जनवरी को 5.91 रुपये की कटौती की गई थी. एलपीजी के दामों में कमी की अहम वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत घटना और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में सुधार होना है.

एलपीजी ग्राहकों को सिलेंडर बाजार कीमत पर लेने होते हैं. सरकार एक उपभोक्ता को साल में अधिकतम 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है।. सब्सिडी हर महीने अलग-अलग हो सकती है जो विदेशी मुद्रा विनिमय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों के औसत के अनुसार तय की जाती है.

इस कटौती के बाद सब्सिडी वाले सिलेंडरों के ग्राहकों को उनके खाते में फरवरी में 165.47 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से सब्सिडी मिलेगी. जनवरी में यह राशि 194.01 रुपये थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget