एक्सप्लोरर

CBI विवाद में सुब्रमण्यम स्वामी ने ली एंट्रीः कहा-चिदंबरम को बचाने के लिए ED के राजेश्वर को भी हटाने की कोशिश

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अगर मेरी सरकार ही चिदंबरम को बचाने की कोशिश करेगी तो मेरे पास कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कोई वजह नहीं बचेगी. तब मुझे उन सभी भ्रष्टाचार के मामलों को वापस लेना होगा जो मैंने फाइल किए हैं.

नई दिल्लीः सीबीआई में जारी उठापटक और मचे घमासान में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी एंट्री ले ली है. सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ी बात कही है. स्वामी ने कहा कि सीबीआई में जारी अफसरों को हटाने के खेल में ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) के राजेश्वर को निलंबित करने की योजना भी बन रही है ताकि वो चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट फाइल ना कर सकें. अगर मेरी सरकार ही उन्हें बचाने की कोशिश करेगी तो मेरे पास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कोई वजह नहीं बचेगी. तब मुझे उन सभी भ्रष्टाचार के मामलों को वापस लेना होगा जो मैंने फाइल किए हैं.

सीबीआई विवाद में आलोक वर्मा को सुब्रमण्यम स्वामी ने दी क्लीन चिट इससे पहले सीबीआई विवाद में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को क्लीन चिट भी दी. स्वामी ने कहा, ''मैं अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि मिस्टर वर्मा निष्कपट हैं और आलोक वर्मा ईमानदार अफसर हैं. उन्हें हटाने के पीछे क्या वजह है, ये मुझे नहीं पता. अस्थाना के बारे में मुझे पता है, उन्होंने ही पहले सीवीसी में अपने डायरेक्टर को लेकर शिकायत की थी. आज ये कहना कि डायरेक्टर ने पब्लिक में रिलीज कर दिया, इस तरह के आरोप लगाना मैं नहीं मानता कि सही है.''

दरअसल ईडी ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री से कई बार पूछताछ की है. इस मामले में ईडी चिदम्बरम के बेटे कार्ति चिदम्बरम से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है. अब सुब्रमण्यम स्वामी ये आशंका जता रहे हैं कि ईडी के राजेश्वर को भी निलंबित किया जा सकता है जिससे पी चिंदबरम के खिलाफ चल रही जांच को प्रभावित किया जा सके.

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की याचिका नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी याचिका दायर की हुई है जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है. याचिका में स्वामी ने कहा था कि हेराल्ड हाउस को समाचार पत्र चलाने की अनुमति दी गई थी लिहाजा उसका कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था लेकिन इसका उल्लंघन किया गया.

सुब्रमण्यम स्वामी ने किन-किन मामलों में चिदंबरम और उनके बेटे को घेरा

INX मीडिया मामलाः सुब्रमण्यम स्वामी ने पी चिदंबरम/कार्ति चिदंबरम के खिलाफ उठाया था मामला साल 2015 में सुब्रमण्यम स्वामी ने कार्ति चिदंबरम की अलग-अलग कंपनियों के बीच फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जानकारी दी और इस मामले को उठाया. उन्होंने कार्ति चिदंबरम पर आईएएनएक्स मीडिया से गैरकानूनी तरीके से रकम उठाने और एयरसेल-मैक्सिस मर्जर से फायदा उठाने के आरोप लगाए. इसके लिए उनके पिता पी चिदंबरम की मदद लेने का भी आरोप लगाया क्योंकि इन मामलों के वक्त वो यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे.

एयरसेल-मैक्सिस मामले में भी कार्ति चिदंबरम का नाम साल 2006 मार्च में एयरसेल-मैक्सिस एफडीआई मामले में एफआईपीबी मंजूरी चिदम्बरम ने दी थी जबकि वह 600 करोड़ रुपये तक ही परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए अधिकृत थे, और उससे अधिक की राशि के लिए आर्थिक मामलों से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) से मंजूरी जरुरी थी. ईडी तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम द्वारा दी गयी एफआईपीबी मंजूरी की स्थितियों की जांच कर रही है.

ईडी ने आरोप लगाया था कि ‘इस मामले में 80 करोड़ डॉलर (3500 करोड़ रुपये से ज्यादा) एफडीआई की मंजूरी मांगी गयी थी. इसलिए सीसीईए ही मंजूरी देने के लिए अधिकृत थी लेकिन कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफोयर्स से मंजूरी नहीं ली गयी.’

2जी केस में भी सुब्रमण्यम स्वामी ने दाखिल की थी पी चिदंबरम के खिलाफ याचिका साल 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में भी पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने के लिए याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

पीएमओ ने CBI विवाद पर लिया बड़ा एक्शन, बड़े अधिकारियों को हटाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश

CBI vs CBI: जेटली ने कहा, 'दोनों बड़े अधिकारी आरोपी, इसलिए CVC करेगी जांच', जानें 10 बड़ी बातें

CBI vs CBI: राहुल बोले- राफेल डील की जांच करने वाले थे आलोक वर्मा इसलिए 'चौकीदार' ने पद से हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget