एक्सप्लोरर

सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल को बताया इस देश का नागरिक, पीएम मोदी-अमित शाह पर लगाए ये आरोप

Rahul Gandhi Citizenship: सुब्रमण्यम स्वामी ने सबसे पहले नवंबर 2015 में पीएम मोदी को लेटर लिखकर राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया था. इसके बाद उन्होंने 2017 में राजनाथ सिंह को लेटर लिखा.

Subramanian Swamy Question on Rahul Gandhi Citizenship: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व सांसद डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सुब्रमण्यम स्वामी ने इन दोनों से राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सवाल भी पूछा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर सुब्रमण्यम  स्वामी ने लिखा, “नरेंद्र मोदी और शाह राहुल गांधी को क्यों बचा रहे हैं, जबकि वे विदेशी नागरिक हैं, जिन्होंने 2003 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है और लंदन में बैक ऑप्स नाम की कंपनी शुरू की है? उनकी भारतीय नागरिकता अमान्य है. अगर मोदी उन्हें बचाना जारी रखते हैं, तो मुझे उनके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ेगा.”

पहले भी उठा चुके हैं ये मुद्दा

सुब्रमण्यम स्वामी इससे पहले भी कई बार राहुल की नागरिकता पर सवाल उठा चुके हैं. वह राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताते हैं. सुब्रमण्यम स्वामी ने सबसे पहले नवंबर 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर यह सवाल उठाया था. स्वामी ने अपने इस लेटर में दावा किया था कि राहुल ब्रिटिश नागरिक हैं, ऐसे में उनकी भारतीय नागरिकता और संसद की सदस्यता रद्द करनी चाहिए. स्वामी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. वहां उन्होंने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की, लेकिन अदालत ने यह अर्जी खारिज कर दी थी.

2016 में महेश गिरी ने भी लोकसभा में उठाया मुद्दा

जनवरी, 2016 में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी की नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी. मामला समिति तक पहुंचा और इसकी जांच हुई. इसके बाद राहुल गांधी को जवाब देना पड़ा. समिति को दिए गए अपने जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि ये सिर्फ मेरी छवि खराब करने की एक कोशिश है. मैंने न कभी ब्रिटिश नागरिकता मांगी और न ही रखी है.

2017 में सुब्रमण्यम स्वामी ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र 

डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने सितंबर, 2017 में एक बार फिस इस मुद्दे को उठाया था. तब स्वामी ने न सिर्फ इसे लेकर ट्वीट किया, बल्कि उन्होंने तब के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी एक चिट्ठी लिखी और कार्रवाई की मांग की थी.

ये भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस देश ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget