एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पलटे सुबोध कांत सहाय, BJP ने खोला मार्चा, कहा- माफी मांगें

Agnipath Scheme Row: अग्निपथ योजनाऔर राहुल गांधी की ईडी पेशी के विरोध में कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया जिसके बाद अब सियासत गर्मा गई है. 

Agnipath Scheme Row: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ईडी (ED) में पेशी के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने सोमवार जंतर-मंतर पर सत्याग्रह (Satyagrah) किया. इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर विवादित बयान दिया जिसके बाद अब सियासत गर्मा गई है. 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि, "मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा." वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी "हिटलर" टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की बात कही. साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा.

नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने गुस्से भरे अंदाज में कहा, अगर कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करती रही तो मतदाता कांग्रेस को गुजरात और देश के हर राज्य में सजा देंगे. उन्होंने कहा कि, ऐसे नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी उनकी सोच और चिड़चिड़ापन को दर्शाती है."

सुबोध कांत ने दिया था ये बयान...

दरअसल, सुबोध कांत ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के बीच खड़े होकर पीएम मोदी की तुलना एडोल्फ हिटलर (Hitler) से की और कहा कि अगर मोदी हिटलर की राह पर चला तो हिटलर की मौत ही मरेगा. सुबोध कांत आगे बोले, मोदी को शायद पता नहीं है कि हम किस परंपरा फॉलो करते हैं. राहुल गांधी मोदी की आंख में आंख डालकर बात करते हैं. ये झारखंड़ में सीएम को कैसे हटाया जाएं, रोज षड़यंत्र कर रहे हैं. मुझे लगता है कि मोदी ने हिटलर का सारा अध्याय पार कर दिया.

बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर कांग्रेस पर हमला बोल दिया विवादित बयान

वहीं, सुबोध कांत के इस आपत्तिजनक ट्पप्णी पर बीजेपी भड़क गई और एक के बाद एक कई नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया. इस कड़ी में बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर ने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा देते हुए कांग्रेस के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि, 'अग्निपथ का विरोध कर रहे लोग जिहादी हैं.' उन्होंने आगे कहा, सेना में जाना देश सेवा है, यह कोई नौकरी नहीं है. सुख-सुविधा खोजने वालों की सेना में कोई जरूरत नहीं. सेना में जाने वाले सुख सविधा नहीं देखते, वो भारत मां के लिए प्राणों की आहूति तक देने को तैयार रखते हैं.

सुबोध कांत ने दी सफाई

बयान पर बवाल बढ़ा तो कांग्रेस की तरफ से भी कुछ नेता सामने आए और सुबोध कांत सहाय का बचाव किया. इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो सुबोध कांत सहाय एक बार फिर मीडिया के सामने आए और अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि ये एक नारा है कि जो हिटलर (Hitler) की चाल चलेगा, वो हिटलर की मौत मरेगा. नरेंद्र मोदी (PM Modi) से पूछिए, उन्होंने भी ये नारा जरूर लगाया होगा. उनसे पूछिए कि वह कौन सा रास्ता अपना रहे हैं. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को डिफेंड करने के लिए सेना के तीनों जनरल को आगे कर दिया गया, पीएम और रक्षा मंत्री कहां हैं?

 यह भी पढ़ें.

International Yoga day: मैसूर पैलेस ग्राउंड में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार, विश्व के हर कोने में इसकी गूंज

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए गए 22 करोड़ के चेक हुए बाउंस, पता लगाए जा रहे कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget