एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए गए 22 करोड़ के चेक हुए बाउंस, पता लगाए जा रहे कारण 

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चेक से किए दान में 22 करोड़ रुपए से ज्यादा के 15,000 चेक बाउंस हुए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसकी जांच कर रहा है.

Ram Mandir News: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की 'निधि समर्पण योजना' (Nidhi Samarpan Yojana) के तहत दान देने का सिलसिला जारी है. मगर इसी दौरान 22 करोड़ रुपये से ज्यादा के 15,000 चेक बाउंस भी हुए हैं.

विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाइयों की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट को दान के रुप में अब तक 3,400 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है. इसी रिपोर्ट में दान के धन से संबंधित बैंक चेक के बाउंस होने के बारे में भी सूचना दी गई है लेकिन उनके कारणों का कोई जिक्र नहीं किया गया है.

बाउंस चेक पर तैयार हो रही रिपोर्ट

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बाउंस हुए चेकों के बारे में अलग से एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कौन-कौन से चेक बाउंस हुए हैं और उनके कैंसल होने के क्या कारण रहे हैं.

सबसे ज्यादा अयोध्या जिले के चेक हुए बाउंस

उन्होंने कहा कि अनेक चेक स्पेलिंग की गलती या हस्ताक्षर मेल नहीं खाने और अन्य तकनीकी कारणों से बाउंस हुए होंगे, छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बाउंस हुए चेकों को बैंक के सामने दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या में रहने वाले दानदाताओं के चेक सबसे ज्यादा संख्या में बाउंस हुए हैं. अकेले अयोध्या जिले में दो हजार से ज्यादा चेक बाउंस हुए हैं.

प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख से पांच लाख रुपए तक दान करने वाले लोगों की संख्या 31,663 है. इसी तरह 1428 लोगों ने पांच से 10 लाख रुपए तक का दान किया है. इसके अलावा 950 लोगों ने 10 से 25 लाख रुपये तक का दान दिया है. वहीं 123 लोग ऐसे हैं जिन्होंने 25 से 50 लाख रुपए तक दान किये हैं. इसके अलावा 127 लोगों ने 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए दान किए हैं. साथ ही 74 लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दान की है.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए 1060 मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार

Rahul Gandhi Questioning: राहुल गांधी से ED कल पांचवीं बार करेगी सवाल-जवाब, चौथे दौर की पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget