एक्सप्लोरर

स्टडी में खुलासा, नींद नहीं आने की समस्या में सुधार ला सकता है आयुर्वेद

स्टडी के अनुसार, आयुर्वेद से किसी रोगी की नींद संबंधी समस्याओं में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है. आयुष मंत्रालय ने कहा कि स्टडी का व्यापक क्षेत्र नींद की कमी और उससे जुड़ी स्थितियों से संबंधित है.

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान की एक पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के अनुसार आयुर्वेद से किसी रोगी की नींद संबंधी समस्याओं में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है.आयुष मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अध्ययन का व्यापक क्षेत्र नींद की कमी और उससे जुड़ी स्थितियों से संबंधित है.

पत्रिका ‘आयुहोम’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आयुर्वेद में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए नींद को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है और जीवन के तीन सहयोगी स्तंभों में से एक बताया गया है. इसमें कहा गया कि अनिद्रा पूरी दुनिया में एक सामान्य समस्या है.

अध्ययन के लेखकों में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के स्नातकोत्तर पंचकर्म विभाग के प्रमुख गोपेश मंगल और इसी विभाग के स्नातकोत्तर शोधार्थी निधि गुप्ता तथा प्रवेश श्रीवास्तव हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य किसी व्यक्ति के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कुशलता की स्थिति है और केवल कोई बीमारी नहीं होना स्वास्थ्य नहीं है. इसमें निद्रा एक आवश्यक स्थिति है.

एक तिहाई लोगों को नींद संबंधी समस्याएं आयुष मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में तनाव और अन्य पर्यावरण संबंधी कारकों की पृष्ठभूमि में अनेक लोगों के लिए नींद की गुणवत्ता में गिरावट आई है. नेशनल स्लीप फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के एक आकलन के अनुसार दुनिया में एक तिहाई लोग निद्रा संबंधी विकारों से प्रभावित हैं.

मंत्रालय ने कहा कि इस पृष्ठभूमि में अनिद्रा की समस्या के हल के लिए आयुर्वेद की परंपरागत पंचकर्म पद्धति का प्रभाव खारिज नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें-

फ्रांस से नॉन स्टॉप सफर कर भारत पहुंचे तीन राफेल एयरक्राफ्ट, उड़ान के दौरान 3 बार भरा गया ईंधन

Trump vs Biden: विदेश सचिव ने कहा, 'अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget