एक्सप्लोरर

बिहार, UP, उत्तराखंड, राजस्थान में आंधी-तूफान की आशंका, 3 दिन में 124 लोगों की मौत

पिछले दिनों पांच राज्यों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 124 व्यक्तियों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं. सबसे अधिक 75 व्यक्तियों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई जबकि 91 अन्य घायल हो गए.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान आने की संभावना है. गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, उत्तराखंड, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपरी हिमालयी पश्विम बंगाल और सिक्किम के छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान आ सकता है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और तेज आंधी आने की आशंका है. राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी आ सकती है.

ध्यान रहे की पिछले दिनों पांच राज्यों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 124 व्यक्तियों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं. सबसे अधिक 75 व्यक्तियों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई जबकि 91 अन्य घायल हो गए. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में अधिकतर मौतें और लोगों के घायल होने की घटनाएं आगरा क्षेत्र में हुई.

कर्नाटक चुनाव प्रचार छोड़कर लौटे योगी, आज आगरा और कानपुर का करेंगे दौरा

राजस्थान में कुल मिलाकर 35 व्यक्तियों की मौत हुई और 206 घायल हो गए. वहीं तेलंगाना में आठ, उत्तराखंड में छह और पंजाब में दो व्यक्तियों की मौत हुई है. तेलंगाना, उत्तराखंड और पंजाब में करीब 100 व्यक्ति घायल हुए हैं.

आंधी तूफान के बाद कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई क्योंकि कई पेड़ उखड़ गए और इससे बिजली के तार टूट गए. प्रभावित राज्यों में गत दो दिनों में बिजली के कम से कम 12000 खंभे गिर गए और 2500 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए.

मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएमओ ने एक बयान में कहा कि यह आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से उपलब्ध कराई जाएगी. प्रधानमंत्री ने तूफान की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने को भी मंजूरी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget