एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में देर रात चली आंधी के साथ हुई बारिश, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में दिल्ली के साथ गुरुग्राम, नोएडा, सोनीपत, फरीदाबाद में बारिश की संभावना जताई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में देर रात एक बार फिर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. कल तूफान के साथ हल्की बारिश हुई. आंधी-तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए. हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में दिल्ली के साथ गुरुग्राम, नोएडा, सोनीपत, फरीदाबाद में बारिश की संभावना जताई है.

रात दो बजे के करीब आए आंधी-तूफान से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. दिल्ली के जामिया नगर, भोगल, मथुरा रोड और लोधी कॉलोनी में आंधी तूफान की वजह से पेड़ जड़ से उखड़े दिखाई दिए. अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट महसूस की जा रही है.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में आंधी-तूफान से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. 13 मई को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई थी. इस आंधी से हवाई यातायात व मेट्रो सेवा बाधित हुई. वहीं केवल उत्तर प्रदेश में आंधी और तूफान में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी.

UP में आज आंधी की आशंका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने का अनुमान है. हालांकि अब मौसम में अचानक बदलाव आने की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा. अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की उम्मीद है. वायुमंडल में हवा का दबाव कम होने से अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है. बारिश होने की उम्मीद नहीं है.

गुप्ता के अनुसार हालांकि दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कहीं कहीं आंधी आने की भी आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget