एक्सप्लोरर

जिन राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, वहां से मोदी कैबिनेट में बने सबसे ज्यादा मंत्री

जिन राज्यों में इस साल या अगले साल विधानसभा चुनाव होने है वहां से पीएम मोदी के सरकार में ज्यादा से ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं.

नई दिल्ली: पिछले दो लोकसभा चुनावों के परिणामों ने एक बात जो साबित कर दी है वह यह कि चुनावी रणनीति बनाने के मामले में पीएम मोदी और अमित शाह का कोई सानी नहीं है. बीजेपी किसी भी चुनाव के लिए काफी पहले तैयारी शुरू कर देती है. यही कारण है कि साल 2014 में 282 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह 303 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही. अब लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और बीजेपी ने सरकार बना ली है. इसके साथ ही वह अभी से आगामी विधानसभा चुनावों को साधने की रणनीति में लग गई है.

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति पीएम मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन राज्यों से अधीक से अधीक मंत्री बनाए गए हैं जहां इस साल या अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. साफ है कि यह बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. पीएम मोदी अभी से इन चुनावो को साधने की रणनीति बनाने में लग गए हैं.

जहां है विधानसभा चुनाव वहीं से चुने गए सबसे ज्यादा मंत्री

हरियाणा इस साल हरियाणा मे विधानसभा चुनाव होने वाला है. राज्य में 90 विधानसीटें हैं और अभी बीजेपी की सरकार है. राज्य में एक बार फिर चुनाव जीतने के रनणीति के तहत मोदी सरकार ने इस बार राज्य से 3 सांसदों को मोदी सरकार में मंत्री जगह दी गई है.

बता दें कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में पार्टी ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. इससे पहले 2014 में बीजेपी को 7 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि आईएनएलडी को दो और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी.

महाराष्ट्र

इस साल महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव है. यहां पर शिवसेना के साथ मिलकर बीजेपी की सरकार चल रही है. दोनों ही दलों ने इस बार लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. यहां पर बीजेपी ने 23 सीटों पर तो शिवसेना ने 18 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है. मोदी सरकार में विधानसभा को साधने के मद्देनज़र राज्य से 8 मंत्री बनाए गए हैं.

झारखंड

झारखंड में भी विधानसभा चुनाव इसी साल है और इस राज्य के दो सांसदों को मोदी सरकार में मंत्री का पद दिया गया है.

बिहार बिहार उन राज्यों में से है जहां भारतीय जनता पार्टी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य में NDA 39 सीटें जीती है. अब राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है. इसी के मद्देनजर मोदी सरकार में राज्य से 6 सांसदों को मंत्री पद दिया है.

दिल्ली

इन सब से अलग दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इस बार हर किसी की नजर रहेगी. पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी बीजेपी ने यहां की सभी 7 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया है. वहीं विधानसभा की बात करें तो आप के खाते में 70 में से 67 सीटें गई थीं, कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में क्या आम आदमी पार्टी पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाती है या फिर कुर्सी को बचाना पार्टी के लिए मुश्किल साबित होगा. वैसे बीजेपी ने मोदी कैबिनेट में दिल्ली से 1 सांसद को मंत्रीमंडल में शामिल किया है.

मोदी लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ, अमित शाह- जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री अनदेखी तस्वीरें: मोदी के शपथ समरोह में सोनिया-राहुल, अंबानी परिवार सहित 8 हजार लोगों ने की शिरकत कैबिनेट मंत्री बने अमित शाह को मिल सकता है विदेश मंत्रालय, BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में नड्डा सबसे आगे

मोदी सरकार में शपथ लेने के बाद चर्चा में आए एस जयशंकर, जानें, कौन हैं ये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget