एक्सप्लोरर

Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर आतंकी हमले के मामले में PM Modi ने मांगी जानकारी, शहीद जवानों के प्रति जाहिर की संवेदना

Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए और 12 अन्य जख्मी हैं. घायल जवानों का इलाज चल रहा है. इस घटना की पीएम मोदी ने विस्तृत जानकारी मांगी है.

Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तृत जानकारी मांगी है और शहीद जवानों के प्रति संवेदना जाहिर की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी इस समय वाराणसी में हैं. श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के जेवन में आतंकियों ने शाम के करीब साढ़े पांच बजे पुलिस की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस बस में सवार 14 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. इसके बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां दो जवानों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आतंकी हमले में बस में सवार गुलाम हसन भट, सजाद अहमद, रमीज अहमद, बिशम्बर दास, संजय कुमार, विकास शर्मा, अब्दुल मजीद, मुदस्सिर अहमद, रविकांत, शौकत अली, अर्शिद मोहम्मद, शफीक अली, सतवीर शर्मा और आदिल अली घायल हुए थे. इनमें से एएसआई गुलाम हसन भट और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शफीक अली की मौत हो गई.

आईजी विजय कुमार ने कहा कि आज शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद हमारे 25 पुलिसकर्मी एक बस में श्रीनगर से जेवन जा रहे थे. रास्ते में दो-तीन आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की. उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद हमारे लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी को गोली लगी है ले​किन वो भागने में कामयाब हो गया.

आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने भी दुख प्रकट किया है. प्रियंका गांधी ने कहा, ''श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए सभी जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. पूरा देश एक स्वर में कायराना आतंकी मंसूबों की निंदा करता है. घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं.''

सूत्रों ने बताया कि शाम को मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादियों ने पुलिस बस पर फायरिंग की थी. हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स (Kashmir Tigers) ने ली है.

Srinagar Terrorist Attack: जेवन में बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद और 12 घायल, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget