एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: एक्शन में पुलिस, UAPA के तहत आतंकियों के मददगारों के घरों में की छापेमारी

Srinagar Police Raids : पहलगाम आतंकी हमले के जांच के दौरान श्रीनगर पुलिस ने कश्मीर के कई इलाकों में आतंकवादियों के साथियों के घरों में यूएपीए एक्ट के तहत छापेमारी अभियान चलाया.

J-K Police conduct Raids : पहलगाम आतंकी हमले की जांच को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस भी पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है. पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान श्रीनगर पुलिस ने यूएपीए के तहत आतंकियों के साथियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी. श्रीनगर पुलिस ने कहा कि आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए यूएपीए (UAPA) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच के तहत छापेमारी की गई है.

श्रीनगर पुलिस ने पूरे इलाके में आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन करने वाली संरचनाओं को पूरी तरह से खत्म करने और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के उद्देश्य से कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया. श्रीनगर पुलिस ने ये छापेमारी अभियान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कई कार्यपालक मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों के उपस्थिति में चलाया.

श्रीनगर पुलिस ने कई लोगों की घरों की ली तलाशी

श्रीनगर पुलिस ने UAPA एक्ट के तहत श्रीनगर के सोजीथ इलाके में बशीर अहमद भट, गोरीपोरा सोजीथ के निवासी तौहिद अहमद, सोइतेंग निवासी आशिक बशीर नजर, सालिक मेहराज डार, उमेर आदिल डार, पारिमपोरा के निवासी बिलाल अहमद मीर, बेरूनी काथी दरवाजा रैनावाड़ी के निवासी बुरहान नाजिर खुशबू, पंजिनारा निवासी आशिक मलिक, हमदनिया कॉलोनी सेक्टर 4/ए के निवासी इश्फाक अहमद वाणी, मालिकपोरा बरथाना के मुदस्सिर अहमद मीर, बिलाल कॉलोनी, कमरवाड़ी निवासी इरफान अहमद लोन, खान-ए सोख्ता नवाकदल निवासी इरफान अहमद सीरू और सादरबल, हजरतबल के निवासी नसीर अहमद मीर के घर में छापेमारी अभियान चलाया.

छापेमारी में पुलिस ने जब्त किए हथियार, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण

छापेमारी अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद कर जब्त कर लिए, ताकि इन सबूतों से देश की सुरक्षा को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि और साजिश का खुलासा किया जा सके.

पूरे प्रदेश से आतंकी संरचना को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस की यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी इकोसिस्टम को खत्म करने के उद्देश्य की ओर से एक निर्णायक कदम है. श्रीनगर पुलिस ने कहा कि हम इलाके में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. यदि कोई भी व्यक्ति किसी हिंसा, गैर-कानूनी गतिविधि या आतंकवादी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget