एक्सप्लोरर

क्या श्रीलंका जैसे हालात भारत में हो सकते हैं? सर्वदलीय बैठक में इस तुलना पर क्या बोले विदेश मंत्री

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के वर्तमान हालात को लेकर मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा-भारत में ऐसी स्थिति नहीं. विपक्ष ने दागे सवाल.

Sri Lanka Crisis: विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM Dr S Jaishankar ) ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में कहा कि श्रीलंका बहुत गंभीर संकट (Sri Lanka Economic Crisis) का सामना कर रहा है और स्वाभाविक रूप से भारत (India) इससे काफी चिंतित है.उन्होंने साथ ही भारत में ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होने की आशंका संबंधी बयानों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि श्रीलंका को लेकर कई गलत तुलनाएं हो रही हैं और कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या ऐसी स्थिति भारत में आ सकती है. उन्होंने इसे गलत तुलना बताया. 

राज्यों के आंकड़ों पर विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति

श्रीलंका के संकट पर सरकार की तरफ से दिए गए प्रेजेंटेशन में भारत के विभिन्न राज्यों की आर्थिक स्थिति पर दिए गए आंकड़ों पर क़ई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई, जिसमें YSR, TRS, TMC, AIMIM , DMK शामिल थे. इन दलों के नेताओं का कहना था कि श्रीलंका के हालात पर बुलाई गई बैठक में जीडीपी के मुकाबले राज्यों के कर्ज भार के आंकड़ों पर चर्चा करना ठीक नहीं है.जरूरत है तो इसके लिए अलग बैठक बुलाई जानी चाहिए. इन दलों की शिकायत थी कि कुछ राज्यों के आंकड़ों को उभारकर बताया जा रहा है.

इसके बाद प्रेजेंटेशन को आखिरी की कुछ स्लाइड पर रोक दिया गया. वहीं इन दलों की मांग थी कि राज्यों के कर्ज के आंकड़ों पर बात हो रही है तो केंद्र सरकार के कर्ज के आंकड़ों पर भी बात होनी चाहिए.

एस जयशंकर ने बताया-श्रीलंका-भारत के अच्छे संबंध

श्रीलंका पर सर्वदलीय नेताओं की बैठक के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा- श्रीलंका में एक बहुत ही गंभीर संकट है, वो हमारा बहुत करीबी पड़ोसी है.अगर किसी पड़ोसी देश में अस्थिरता है या कोई हिंसा है, तो यह हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है. हमारे और श्रीलंका के आपसी संबंध रहे हैं. मछुआरों के मुद्दों के संदर्भ में कुछ बार बातें सामने आई हैं. वहां लंबे समय से हमारे ऐसे कई मुद्दे हैं. इसलिए, स्वाभाविक रूप से यह एक चिंता का विषय है.

उन्होंने बताया कि  यह सभी पार्टी नेताओं की बैठक थी. हमारी ब्रीफिंग श्रीलंका की स्थिति पर थी. आने वाले नेताओं की संख्या 38 थी. हमने 46 पार्टियों को आमंत्रित किया था, 28 पार्टियों ने भाग लिया था. हमारी तरफ से 8 मंत्री थे, जिनमें प्रह्लाद जोशी और पुरुषोत्तम रूपाला शामिल थे.

गंभीर आर्थिक-राजनीतिक संकट को झेल रहा है श्रीलंका 

श्रीलंका पिछले सात दशकों में सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जहां विदेशी मुद्रा की कमी के कारण भोजन, ईंधन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं के आयात में बाधा आ रही है. सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शनों के बाद आर्थिक संकट से उपजे हालातों ने देश में एक राजनीतिक संकट को भी जन्म दिया है. कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.

जानकारों के अनुसार पड़ोसी देश श्रीलंका को करीब 2.2 करोड़ की अपनी आबादी की बुनियादी जरूरतें पूरा करने के लिए अगले छह महीनों में पांच अरब डॉलर की जरूरत होगी. पिछले कई महीनों से देश में जरूरी सामान और ईंधन की किल्लत बनी हुई है.

रविवार को यहां सरकार विरोधी प्रदर्शन के 100 दिन पूरे हो गए. इन प्रदर्शनों की शुरुआत नौ अप्रैल को हुई थी. प्रदर्शनों के बाद गोटबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा. राजपक्षे (73) श्रीलंका छोड़कर बुधवार को मालदीव गए और फिर बृहस्पतिवार को सिंगापुर पहुंचे. उन्होंने शुक्रवार को इस्तीफा दिया था.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, CM शिंदे का दावा- स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी

Agnipath Scheme: अग्निवीरों की भर्ती में जाति प्रमाण पत्र पर विवाद के बाद रक्षा मंत्री की सफाई, 'हमने नहीं किया कोई बदलाव, पहले से चली आ रही परंपरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget